फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Wagonar's private bus collides, four siblings die

वैगनार की निजी बस से टक्कर, चार सगे भाई- बहनों की मौत

Mon, 18 Jan 2021 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Wagonar's private bus collides, four siblings die
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रोड पर रविवार की शाम भीषण सड़क हादसे में कार तथा निजी बस की टक्कर में चार सगे भाई बहनों की मौत हो गई। चारों फरीदाबाद के रहने वाले थे। महेंद्रगढ़ में लड़के के रिश्ते के लिए लड़की देखने के सिलसिले में आए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

फरीदाबाद के सेक्टर 19 के निवासी योगेश छाबड़ा सगे भाई सुरेश, जितेंद्र, बहन संतोष के साथ रविवार को महेंद्रगढ़ आए थे। महेंद्रगढ़ शहर में वह लड़की को देखने के लिए पहुंचे थे। शाम करीब पांच जब तक महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रोड होते हुए फरीदाबाद की ओर रवाना हुए। साढ़े पांच बजे करीब झगड़ौली नहर के पास पहुंचे तो उनकी वैगनार कार की सामने से आ रही निजी बस से भिड़ंत हो गई। जिसमें बस कार को करीब 30 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों, राहगीरों ने कार में सवार लोगों को निकाला। जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई। चौथे घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बस में सवार तीन सवारियों को मामूली चोट आई।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़-कनीना रोड़ पर हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। शवों को महेंद्रगढ़ अस्पताल में रखवाया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। निजी बस को कब्जे में ले लिया गया है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजबीर सिंह, एसएचओ, सदर थाना, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed