फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Voters are being made aware of the sweep program: Deputy Commissioner

स्वीप कार्यक्रम के मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : उपायुक्त

Mon, 01 Apr 2024 01:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 01 Apr 2024 01:53 PM IST
विज्ञापन
Voters are being made aware of the sweep program: Deputy Commissioner
नारनौल। हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने शनिवार को लोकसभा आम चुनाव-2024 को लेकर राज्य के सभी चुनाव अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग आफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने चुनाव के संबंध में की जा रही तैयारी की जानकारी दी।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार जिला में आदर्श चुनाव आचार संहिता की सख्ती से पालन की जा रही है। शराब बिक्री पर कड़ी नजर रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद अधिकारियों की बैठक में उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा में 25 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री न हो इसके लिए संबंधित विभाग इस पर निगरानी रखे और समय-समय पर अधिकृत शराब ठेकों पर रिकॉर्ड भी चेक करें। इस दौरान अगर कहीं भी अवैध शराब पाई गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संदिग्ध लोगों पर पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी नजर रखते हुए जिला में अवैध शराब की सप्लाई को रोकने में सजगता रखनी है। इसके लिए नाकों पर अलर्ट रहें। इसके अलावा डीसी ने सभी एआरओ को निर्देश दिए कि चुनाव का पर्व-देश का गर्व टैगलाइन का अधिक से अधिक प्रचार करें। साथ ही लोगों को मत का प्रयोग करने के लिए स्वीप एक्टिविटी के तहत लगातार कार्यक्रम करवाए जाएं। इस बैठक में महेंद्रगढ़ के एआरओ एवं एसडीएम संजीव कुमार, नारनौल के एआरओ एवं एसडीएम जितेंद्र कुमार, अटेली के एआरओ एवं एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, नगराधीश मंजीत कुमार, डीआरओ सुशील शर्मा, डीआईओ हरीश शर्मा तथा तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed