फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Volunteers appointed for training in schools

हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स ने स्कूलों में ट्रेनिंग के लिए नियुक्त किए वॉलिंटियर्स

Thu, 14 Oct 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Volunteers appointed for training in schools
जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त को स्कार्फ पहनाते नवीन जयहिंद। - फोटो : Narnol
नारनौल। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के राज्य सचिव एवं नेशनल हेड क्वार्टर कमिश्नर नवीन जयहिंद ने हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स की गतिविधियों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त से मुलाकात की।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने कहा कि हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स की गतिविधियां बच्चों को संस्कारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कैंप लगाकर बच्चों में सांस्कृतिक आदान-प्रदान, व्यक्तित्व विकास और बच्चों की प्रतिभा को निखारने में अपनी विशेष भूमिका निभाती है। इस सत्र में हालांकि बहुत कम समय बच्चों को मिल पाया है, लेकिन फिर भी विद्यार्थियों की पढ़ाई को प्राथमिकता देते हुए जो सहयोग हम कर सकते हैं, अवश्य करेंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के जिला सचिव मनोज गौतम से आगामी गतिविधियों के बारे में योजना प्रस्तुत करने के लिए कहा। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स ने स्कूलों में ट्रेनिंग के लिए वॉलंटियर्स नियुक्त किए हैं। नवनियुक्त वॉलंटियर्र्स स्कूलों में जाकर बच्चों को ट्रेनिंग देंगे ताकि हमारे जिले के प्रतिभावान बच्चे स्काउटिंग का राज्यपाल और राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त कर सकें। इससे पहले जिले को 11 अवॉर्ड मिल चुके हैं। इस अवसर सचिव अमित जाखड़, हरपाल, नरेंद्र, सुनीता समेत विद्यालयों के प्रधानाचार्य भी इस मीटिंग के दौरान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed