फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Voices Raised Again Demanding Expansion of Rail Facilities; Memorandum Submitted

Mahendragarh-Narnaul News: रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर फिर उठी आवाज, सौंपा ज्ञापन

Thu, 23 Apr 2026 10:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Voices Raised Again Demanding Expansion of Rail Facilities; Memorandum Submitted
फोटो नंबर-07नारनौल स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपते संघ के सदस्य। स्रोत-स्वयं
नारनौल। दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संघ ने वीरवार को रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर नारनौल और रेवाड़ी स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले संघ ने जहां 16 अप्रैल को जयपुर मंडल के वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपते हुए रेवाड़ी-रींगस रेलखंड पर लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की थी।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के अधिकांश लोग रोजगार, शिक्षा और चिकित्सा जैसी आवश्यकताओं के लिए जयपुर और दिल्ली पर निर्भर हैं लेकिन सीमित रेल सेवाओं के चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर जयपुर के लिए सीधी ट्रेनों की संख्या बेहद कम है जबकि दिल्ली के लिए भी गिनी-चुनी ट्रेनें ही उपलब्ध हैं।
विज्ञापन




ज्ञापन में बताया कि खातीपुरा वॉशिंग लाइन के निर्माण के बाद नई ट्रेनों के संचालन की संभावनाएं बढ़ गई हैं, इसलिए जयपुर-दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन शुरू करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके अलावा हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन सेवा बहाल करने और भावनगर-हरिद्वार या साबरमती-हरिद्वार ट्रेन को इस रूट से संचालित करने का भी सुझाव दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ ने ट्रेनों के विस्तार की मांग करते हुए कहा कि इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के अध्यक्ष गणेश शर्मा, उपाध्यक्ष पूनम फौजदार, हितेंद्र कुमार, शिवकुमार, रवि जोशी, अनुज रोहिला और सुरेश कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed