फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Voice for developing industrial area raised in rally

Mahendragarh-Narnaul News: रैली में उठी औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की आवाज

Sun, 10 Dec 2023 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Voice for developing industrial area raised in rally
कनीना, महेंद्रगढ़। गांव दौंगड़ा अहीर में आयोजित रैली की भीड़ ने महेंद्रगढ़ में राजनीति के नए आयाम स्थापित कर दिए हैं। विकसित भारत जन विश्वास रैली में जिलेभर से उमड़ी भारी भीड़ देखकर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता गदगद नजर आए। सुबह 10 बजे रैली शुरू होने का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन मुख्यातिथि प्रदेश भाजपा प्रभारी बिप्लब देब व प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी 1:30 बजे रैली स्थल पर पहुंचे। रैली में जहां पूर्व में भाजपा के अन्य नेता दूरी बनाए हुए थे वह भी पार्टी के हस्तक्षेप के बाद रैली में पहुंचे। रैली की सफलता के लिए नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव पिछले दो माह से तैयारियों में जुटे हुए थे। रैली में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी व त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अपने भाषण की शुरूआत राम-राम से की तो सभी तालियां बजाकर स्वागत किया। वहीं भीड़ को देखकर प्रदेश प्रभारी गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि यहां का किसान मेहनती है लगन वाला है और जब इस तरह का किसान साथ होता है तो उसकी जीत पक्की होती है। पूरे हरियाणा को आज इस जनसभा ने संदेश दिया है कि केंद्र व हरियाणा सरकार से जनता खुश है। इस क्षेत्र में विकास हुआ है चाहे वह मेडिकल कॉलेज का काम रहा हो या फिर अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का। यही नहीं बल्कि इस क्षेत्र में लॉजिस्टिक हब का आना भी एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस रैली के आयोजक और नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने मांग की है कि क्षेत्र में इंडस्ट्रीज स्थापित की जाए इसको लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री से इस बारे में बात करूंगा।
विज्ञापन








क्षेत्र में औद्योगिक ईकाई स्थापित होने से बढ़ेंगे रोजगार



इस रैली के आयोजक और नांगल चौधरी से विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि मेरे एक निमंत्रण पर इतनी भारी संख्या में लोग आए हैं सभी का दिल से आभार व्यक्त है। यह रैली सिर्फ भाजपा की नीतियों और क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि मेरी एक ही इच्छा है कि इस क्षेत्र में औद्योगिक इकाई की एक यूनिट स्थापित हो ताकि इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिल सके क्योंकि इस क्षेत्र में जमीन व मजदूर सस्ती है जिसके चलते उद्योगपतियों को भी लाभ होगा और इस क्षेत्र को भी उन्होंने विरोधियों को संदेश देते हुए कहा कि आज लोग विकास की राजनीति को पसंद करते हैं।
विज्ञापन




यह नेता हुए शामिल



विकसित भारत जन विश्वास रैली में भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी, रैली संयोजक विधायक अभय सिंह, पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, अटेली विधायक सीताराम यादव, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव, कॉपरेटिव सोसाइटी के पूर्व चेयरमैन कंवर सिंह खातोद, पूर्व विधायक संतोष यादव, आरपीएस ग्रुप के सीईओ मनीष यादव, मंडल अध्यक्ष भोजावास मामन सिंह, महामंत्री अमित मिश्रा, पार्षद वचनाई नाथ सहित अनेक भाजपा नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस जिलास्तरीय जनसभा के संयोजक नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed