फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vipul, who returned after winning a gold medal in grappling, received a grand welcome.

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रेपलिंग में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे विपुल का किया जोरदार स्वागत

Sat, 10 Jan 2026 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Vipul, who returned after winning a gold medal in grappling, received a grand welcome.
फोटो-61: बहादुरगढ़ में ग्रेपलिंग में स्वर्ण पदक विजेता विपुल पहलवान का स्वागत करते खेल प्रेमी। स
बहादुरगढ़। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित आरके बीच पर 3 से 5 जनवरी तक आयोजित नेशनल बीच ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ के खिलाड़ी विपुल पहलवान ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। शुक्रवार को बहादुरगढ़ पहुंचने पर विपुल का जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से लेकर कबीर बस्ती तक विपुल को खुली गाड़ी में ढोल-नगाड़ों के साथ नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान लोगों ने फूल-मालाएं पहनाईं, नोटों की मालाएं चढ़ाईं और लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

पार्षद प्रतिनिधि सिकन्दर ने विपुल पहलवान और कोच प्रवीन पहलवान (मांडौठी), ग्रेपलिंग रेसलिंग टीम व ग्रेपलिंग झज्जर के सचिव बिजेंद्र पाल शर्मा को बधाई दी। सिकन्दर ने कहा कि विपुल एक साधारण और गरीब परिवार से हैं और कड़ी मेहनत व संघर्ष के दम पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का नाम करने का सपना
गोल्ड मेडलिस्ट विपुल पहलवान ने कहा कि उनका सपना भविष्य में कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में देश का प्रतिनिधित्व कर भारत का नाम रोशन करना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच और माता-पिता को दिया।
इस मौके पर संजय, ओमप्रकाश, बबली, संजोग, जतिन, अन्नू, नरेश (पाखली), सतपाल, विधि, मीनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed