फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vipin won in 1600 meters race

1600 मीटर में विपिन दौड़ा सबसे तेज, 400 मीटर में पूजा ने मारी बाजी, कबड्डी में फरमान की टीम बनी विजेता

Mon, 22 Aug 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Vipin won in 1600 meters race
कनीना। कनीना कस्बे में गोगा नवमी के अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुभारंभ पार्षद मनीष यादव ने किया। खेलों के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में हलका विधायक सीताराम यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में नपा प्रधान सतीश जेलदार ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। पार्षद मनीष यादव ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विधायक सीताराम यादव ने कहा कि खेलों से भाईचारे की भावना बढ़ती है। हार व जीत एक सिक्के के दो पहलू है। नपा प्रधान सतीश जेलदार ने भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

100 मीटर बच्चों की दौड़ में कनीना के नवीन ने प्रथम, वंश ने द्वितीय व विशाल ने तृतीय स्थान, युवाओं की 100 मीटर में जोनी दुधवा प्रथम, मोहित छिथरोली द्वितीय व धर्मेंद्र गामड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में विकास झिंगावन प्रथम, मनीष धनौंदा द्वितीय व मंदीप कनीना ने तीसरा स्थान पाया। वहीं 1600 मीटर दौड़ में बेवल से विपिन प्रथम, बालाजी एकेडमी से अनिल ने द्वितीय व सतीश ने तीसरा स्थान, लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में पूजा ने प्रथम, अंतिम ने द्वितीय व रेखा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लॉग कबड्डी में सोनीपत से फरमाना की टीम विजेता व जींद से अलेवा की टीम उप विजेता रही। बुजुर्गों की 100 मीटर दौड़ में गिरधारी बास पहाड़ी ने प्रथम, गजेंद्र अलवर ने द्वितीय व कनीना से रोशनलाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुश्ती दंगल में 500 रुपये की तीन कुश्तियां करवाई गई। जिनमें बाघोत से आशीष, हिसार से मोहीत व बाघोत से विक्की विजेता रहा। 2100 रुपये की दो कुश्ती करवाई गई जिनमें रोहतक से रवि व बाघोत से विरेंद्र विजेता रहा। 5100 रुपये की कुश्ती कुलदीप बाघोत व कुंवरपाल बहादुरगढ़ के बीच करवाई गई। रस्साकसी प्रतियोगिता में अलवर से राजवाड़ा की टीम प्रथम व बाबा रामेश्वर दास क्लब कनीना की टीम दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed