{"_id":"66956443b295792775094a1c","slug":"vip-stage-built-for-bjp-leaders-seating-arrangement-for-30-thousand-people-narnol-news-c-203-1-sroh1011-110783-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: भाजपा नेताओं के लिए बनाया वीआईपी मंच, 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: भाजपा नेताओं के लिए बनाया वीआईपी मंच, 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था
Mon, 15 Jul 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:74- हकेंवि में बीसी सम्मान समारोह को लेकर स्टेज पर तैयारियां करते कर्मचारी-स्रोत--
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में मंगलवार को होने वाले बीसी सम्मान सम्मेलन में प्रदेशभर से भाजपा के बड़े नेता शामिल होंगे। आयोजकों की ओर से रैली स्थल पर करीब 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं प्रदेशभर से आने वाले भाजपा के नेताओं के लिए अलग से वीआईपी मंच बनाया गया है। प्रदेश के प्रत्येक जिले से राज्य परिवहन की बसों की व्यवस्था की गई है।
राज्य स्तरीय समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यातिथि के लिए हकेंवि के गेट नंबर एक के पास तीन हैलीपेड बनाए गए हैं। हैलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक केंद्रीय गृहमंत्री को गाड़ी में ले जाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर प्रदेशभर से भाजपा के मंत्री, सांसद व विधायक मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम 11 बजे शुरू होगा। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक से प्रवेश पर पूर्णरूप से प्रतिबंध रहेगा। गेट नंबर दो से सभी को प्रवेश दिया जाएगा। यहां से आगे पैदल ही कार्यक्रम स्थल पर जाना होगा। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए वाहनों की पार्किंग विश्वविद्यालय के बाहर की गई है। कार्यक्रम स्थल पर मुख्य स्टेज के साथ ही वीआईपी स्टेज भी बनाया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी स्टेज बनाया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश के जाने माने कलाकार प्रस्तुति देंगे।