फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vinod from Mahendragarh unit and Bindra Singh from Narnaul unit became the heads.

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ यूनिट से विनोद और नारनौल यूनिट से बिंद्र सिंह बने प्रधान

Fri, 29 Mar 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 29 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Vinod from Mahendragarh unit and Bindra Singh from Narnaul unit became the heads.
महेंद्रगढ़। सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन का त्रिवर्षीय सम्मेलन यादव धर्मशाला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राज्य उप प्रधान सुदामपाल मान, राज्य उपाध्यक्ष अशोक नेहरा व केंद्रीय कार्यकारिणी के नेता संजय सैनी की देखरेख में महेंद्रगढ़ यूनिट, नारनौल यूनिट और नारनौल सर्कल सचिव के चुनाव करवाए गए।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ यूनिट से विनोद कुमार को प्रधान, राजवीर सिंह को वरिष्ठ उप प्रधान, महेश कुमार को उप प्रधान, भगवानदास को सचिव, रणधीर को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं नारनौल यूनिट से बिंद्र सिंह यादव को प्रधान, सुरेंद्र सैनी को वरिष्ठ उप प्रधान, अमित कुमार ढिल्लों को सचिव, विकास यादव को उप प्रधान, खगेश कुमार यादव को कोषाध्यक्ष और सुरेश सैनी को प्रेस सचिव चुना गया।
विज्ञापन

दोनों यूनिटों के चुनाव संपन्न होने के बाद में दोनों यूनिटों ने सर्कल सचिव का चुनाव किया जिसमें सर्वसम्मति से किरोड़ीमल सैनी किरोड़ीवाल को सर्कल सचिव चुना गया। सम्मेलन में पूर्व सर्कल सचिव रामनिवास सेहलंगिया, सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक महेंद्रगढ़ के प्रधान रण सिंह मालड़ा, सेवानिवृत कर्मचारी संघ के जिला प्रधान पूर्ण चंद, हेमसा के प्रदेश प्रवक्ता सूजान मालड़ा, एमपीएचडब्ल्यू यूनियन के वरिष्ठ उप प्रधान मुकेश चौहान, सेवानिवृत कर्मचारी संघ महेंद्रगढ़ के प्रधान मास्टर महेंद्र यादव व अन्य कर्मचारी नेताओं ने अपने संबोधन में सरकार की छात्र, किसान, मजदूर और कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि उनकी मुख्य मांगें कच्चे कर्मचारियों का पक्का करना और पुरानी पेंशन बहाल करना, आठवें वेतन आयोग का गठन करना, कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों को तुरंत प्रभाव से लागू करवाना हैं। इस मौके पर अनिल कुमार यादव, गोपाल सिंह, संतलाल, सुनील, कमल कुमार, नीलम कुमारी, मुनेश यादव, लक्ष्मी यादव, अनीता यादव, वंदना यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed