फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   villgers, grain, protest, dipo, holder, rate, blame

ग्रामीणों को तीन माह से नहीं मिला राशन, नाराजगी

Sat, 28 Jan 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
villgers, grain, protest, dipo, holder, rate, blame
ग्रामीणों ने किया डिपो होल्डर के प्रदर्शन
मांडोला गांव के  राशन डिपो से लाभार्थियों को तीन महीने से राशन नहीं मिलने ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में उन्हें भ्रष्टाचार की बू आ रही है क्योंकि डिपो होल्डर ने एक बार पहले ग्रामीणों को चीनी 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दी थी। सरकारी रेट 14 रुपये प्रति किलोग्राम का भाव मिलता है। ग्रामीण समय पर अनाज नहीं मिलने को लेकर प्रशासन से कई बार मिल चुके हैं लेकिन उन्हें कोई संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं मिलता। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने 24 जनवरी को सीएम विंडो में लगाई है जबकि उक्त मामले को लेकर डिपो होल्डर का कहना है कि बीपीएल कार्ड धारकों को सभी को अनाज मिलता है। इस महीने में भी डिपो से 36 क्विंटल अनाज बांटा जा चुका है। इस मौके पर अशोक कुमार, अमर सिंह,  रामबिलास, रूपराम, रमेश चंद्र, राकेश पंच, बुट्टा सिंह, कृष्णा कुमार, नरेश कुमार, सुभाष, सतीश, रामकिशन, मोनू, बीर सिंह, चिरंजीलाल, रामानंद, जसवंत, पृथ्वी मौजूद रहे।
विज्ञापन


तीन माह से नहीं मिल रहा राशन
पिछले तीन माह से ग्रामीणों को राशन नहीं मिल रहा। अनाज नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों में काफी रोष है। नवंबर, दिसंबर और जनवरी माह का अनाज करीब 50 लोगों को नहीं मिल पाया है। पहले जब भी राशन मिला है उस समय भी 8 से 10 कार्ड धारक रह जाते हैं। - नरेश।
विज्ञापन


6 महीने से नहीं मिली चीनी
पिछले छह महीने से ग्रामीणों को दाल एवं चीनी नहीं मिली है। इसके अलावा अनाज भी समय पर नहीं मिल पा रहा। गरीब लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कार्ड धारकों को बाजार से 40रुपये प्रति किलो के हिसाब चीनी लानी पड़ रही है। सरकार की ओर से डिपो से हमें 14 रुपये प्रति किलो महीने के हिसाब से 2 किलो चीनी मिलती है। लेकिन छह महीने से डिपो धारक चीनी नहीं दे रहा। - शेर सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी के नाम पर किया घोटाला
डिपो धारक चीनी के नाम पर घोटाला कर रहा है। डिपो से ग्रामीणों को 14 रुपये प्रति किलो चीनी मिलती है। दसवें महीने में डिपो में चीनी आई थी उस दौरान डिपो  पर काम करने वाले लड़के ने बीपीएल कार्ड धारकों से 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चीनी के पैसे लिए गए थे जोकि सरासर गलत है।  - पृथ्वी सिंह।

अनाज में मिलते है कंकड़
प्रशासन और डिपो होल्डर गरीबों के साथ भद्दा मजाक करते हैं। एक तो अनाज समय पर नहीं दिया जाता दूसरा अनाज जब मिलता है तभी उसमें कंकड़ एवं रेत मिला हुआ होता है। अभी तीन महीने हो गए लेकिन उन्हें अनाज नहीं मिल पाया है। इससे पहले अनाज मिला उसमें रेत एवं कंकड़ काफी मात्रा में थे। - अमर सिंह।


कोट
मैं गांव ऊष्मापुर का डिपो होल्डर हूं। गांव मांडोला का डिपो मेरे पास अटैच है। राशन बांटने का कार्य उनके गांव के व्यक्ति के द्वारा करवाया जाता है। इस महीने के 36 क्विंटल गेहूं बांटे जा चुके हैं। चीनी के समय राशन बांटने वाले को कीमत का नहीं पता था। अब जब चीनी आएगी तो दोबारा बांटने पर उनसे रुपये कम लिए जाएंगे। - राज सिंह-डिपो होल्डर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed