फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   villages has seel, screening is 2114

गांवों को सील किया, 2114 की स्क्रीनिंग

Fri, 22 May 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
villages has seel, screening is 2114
कंटेनमेंट जोन बना बायल गांव के पास लगा नाका। - फोटो : Narnol
अटेली और नांगल चौधरी में दस कोरोना के मरीज मिलने के बाद हेल्थ विभाग की टीमों गांवों में 2114 लोगों की स्क्रीनिंग की। इस दौरान टीमों ने कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वालों के परिजनों समेत अन्य 85 का सैंपल लिया। दूसरी ओर हेल्थ विभाग ने दस मरीजों को झज्जर के वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया है। सात मरीज कोविड-19 केयर सेंटर पटीकरा में रखा गया है।
विज्ञापन

जिला महामारी प्रभारी डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह अटेली व नांगल चौधरी सीएचसी की टीमों ने अपने एरिया के प्रभावित गांवों में लोगों की स्क्रीनिंग की। डॉ. शर्मा ने बताया कि बजाड़ गांव 201 घरों में 931 लोगों की स्क्रीनिंग हुई। इसमें दंपती के परिजनों समेत आठ संदिग्धों का सैंपल लिया गया है। इसके बाद महासर गांव टीमों ने 151 घरों में 858 लोगों की स्क्रीनिंग की। साथ ही पीड़ित के परिजन समेत अन्य चार का सैंपल लिया गया है। इसके अलावा नांगल चौधरी की टीम ने गांव बायल में 200 लोगों की जांच की और सात लोगों का सैंपल लिया। सोडा रावता की ढाणी में 125 लोगों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि प्रभावित गांवों में टीमों ने दौराकर इसके जरूरी कदम उठाया। वहीं जीएच में कोविड -19 के प्रभारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में 139 सैंपल लिए गए हैं। इसमें 85 संदिग्धों का सैंपल एंबुलेंस की टीम ने लिए हैं। इसमें संबंधित गांव में कोरोना के मरीज के परिवार समेत अन्य के सैंपल शामिल हैं। शुक्रवार को जीएच नारनौल से 11, महेंद्रगढ़ से पांच, कनीना से चार, नांगल चौधरी से 20, सतनाली से छह और अटेली से आठ लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

10 मरीजों को झज्जर किया शिफ्ट
पटीकरा स्थित डेडिकेडेट कोविड-19 केयर सेंटर में वीरवार को 17 कोरोना के मरीज हो गए थे। शुक्रवार को दस मरीजों को झज्जर स्थित वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है। मरीजों को दो एंबुलेंस सुबह नारनौल से झज्जर रवाना हुई। अब सात मरीज कोविड-19 केयर सेंटर में है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देश पर दस मरीजों को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अन्य जिलों के साथ महेंद्रगढ़ जिले का कोविड-19 का अस्पताल झज्जर के एक मेडिकल कॉलेज को बनाया गया है। जिले में कोविड-19 केयर सेंटर है। अब तक जिले में 21 कोरोना पॉजिटिव मरीज आ चुके हैं। अभी भी जिले में 17 कोरोना एक्टिव केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कोरोना संक्रमित, दो युवक कोरोना मरीज के संपर्क में आने से हुए संक्रमित
वीरवार को गांव बजाड़ से एक दंपती का कोरोना पॉजिटिव आया था। जानकारी के अनुसार महिला का पति एक रियल स्टेट फर्म में साइड मैनेजर है। वह दिल्ली में पत्नी के साथ रहता था। हाल में गांव आया था। गुजरवास से युवक अटेली में आए कोरोना मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ। महासर गांव का भी युवक बाहर से आया था। गांव बायल निवासी युवक अहमदाबाद में काम करता था, नांगल सोडा का युवक मुंबई में पानी का काम करता था और नांगल दुर्गू के कोरोना मरीज पिता-पुत्र के साथ मुंबई से आया था। नांगल नुनिया का युवक खातोली जाट के संपर्क में आए युवक से संक्रमित हुआ। वीरवार को आई रिपोर्ट में दो युवक ऐसे मिले हैं, जो कोरोना मरीज के संपर्क में आने पर स्थानीय स्तर पर संक्रमित हुए।
कोविड-19 में एक्साइज करते मरीज का वीडियो वायरल
कोराना का मरीज कोविड-19 केयर सेंटर में भर्ती हैं। उसने वार्ड में एक्साइज करते हुए एक मरीज ने वीडियो टिक-टॉक पर शेयर किया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। युवक ने दो वीडियो बनाकर टिकटॉक पर शेयर किया है। इस बारे में कोविड-19 केयर के डॉक्टरों ने बताया कि हर मरीज पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। युवक से पूछताछ में बताया कि पहले भी एक्साइज करता था। सोशल मीडिया टिकटॉक पर अपने वीडियो शेयर करता है।

एक कर्मी का सैंपल लेकर दोबारा भेजा जांच के लिए
कोविड-19 केयर सेंटर पटीकरा गांव में 17 मई को डॉक्टरों समेत अन्य का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें वीरवार को सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। ऐसे में एक कर्मी के रिपोर्ट पर विभाग असमंजस की स्थित में है क्यों कि एक नाम के दो लोग हैं। ऐसे में दोनों का दोबारा से सैंपल भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार हेल्थ विभाग में लगे कंट्रेक्ट कर्मी ने बताया कि हमेशा पीपीई किट यूज करता था। दूसरा सेंटर के आफिस में तैनात था। वह किसी बाहर व्यक्ति के संपर्क में नहीं आया। इस कर्मी से हेल्थ विभाग के कई आला अधिकारी व डॉक्टर संपर्क में आए थे। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कर्मी का दोबारा से सैंपल भेजा गया है। उसे वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed