{"_id":"6660c02ecdf15ec27e0ddf04","slug":"villagers-upset-with-not-building-underpass-administration-is-not-paying-attention-narnol-news-c-196-1-nnl1004-112897-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अंडरपास नहीं बनने से ग्रामीण परेशान, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अंडरपास नहीं बनने से ग्रामीण परेशान, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
Thu, 06 Jun 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 06 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। अंडरपास निर्माण संघर्ष समिति के धरने को 180 दिन पूरे हो गए हैं। धरने की अध्यक्षता संघर्ष समिति संचालक डॉ. राजेंद्र प्रसाद खरब ने की। वहीं संचालन सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर सूबे सिंह ने किया।
समिति संचालक ने कहा कि जिस अंडरपास को 4 वर्ष पहले बन कर तैयार हो जाना चाहिए था। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर की जनहित की मांग के प्रति उदासीनता व शिथिलता के चलते अब गांव तोबड़ा के ग्रामीणों की अंडरपास निर्माण कार्य को पूरा होने की आस धूमिल पड़ने लगी है। संघर्ष समिति ने बताया कि 1 फरवरी 2023 से आंदोलन अनशन से शुरू किया था। उस दौरान स्थानीय अटेली विधायक के आश्वासन पर अनशन को स्थगित कर अनिश्चितकालीन धरना में तब्दील किया गया, लेकिन अब निर्माण कार्य को अधर में लटका दिया गया। इस मौके पर महावीर प्रसाद कौशिक, महीपाल सिंह खरब, प्रकाश खरब, हनुमान शर्मा, रोहतास रिटायर्ड गिरदावर, बिजेंद्र चेयरमैन आदि मौजूद रहे।