फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers upset with Dhakoda Power House locked it, SDO reached the spot

Mahendragarh-Narnaul News: ढाकोड़ा पावर हाउस से परेशान ग्रामीणों ने जड़ा ताला, मौके पर पहुंचा एसडीओ

Fri, 05 Sep 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 05 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset with Dhakoda Power House locked it, SDO reached the spot
फोटो 34पावर हाउस पर ताला लगाने के बाद ग्रामीणों को समझाते अधिकारी।संवाद
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव ढाकोड़ा में कई दिनों से बिजली आपूर्ति से परेशान लोगों ने शुक्रवार सुबह पावर हाउस पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

इस कारण गांव में बिजली समय पर नहीं मिल पा रही थी। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पावर हाउस के अधीन कुल सात गांव आते हैं जबकि यहां केवल तीन कर्मचारी ही तैनात हैं। सीमित स्टाफ के कारण कामकाज पर भी असर पड़ रहा था। गांव में बिजली समस्या बढ़ने पर शुक्रवार को नांगल चौधरी के थाना प्रभारी भगत सिंह और बिजली विभाग के एसडीओ हितेश गोयल मौके पर पहुंचे।
उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या को समझा और उन्हें भरोसा दिलाया कि बिजली आपूर्ति को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों की समझाने के बाद ग्रामीणों ने पावर हाउस पर लगाया ताला खोल दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें समय पर बिजली नहीं मिल रही थी। इससे घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे थे। वहीं अधिकारियों का कहना है कि समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग को भी विभाग तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed