फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers troubled by piles of dirt warned to start picketing in front of SDM office

गंदगी के ढेरों से परेशान ग्रामीणों ने दी एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना शुरू करने की चेतावनी

Sun, 03 Oct 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by piles of dirt warned to start picketing in front of SDM office
गांव खेड़ी में लगे गंदगी के ढेर को दिखाते ग्रामीण - फोटो : Narnol
कनीना। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल फरवरी माह में पूरा होने के बाद गांवों में सफाई व्यवस्था बदहाल है। गंदगी से परेशान गांव खेड़ी-तलवाना के ग्रामीणों ने दो दिन में सफाई नहीं होने पर एसडीएम कार्यालय के सामने धरना देने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने एसडीएम से सफाई कर्मचारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही को लेकर कार्यवाई करने की मांग की है। पिछले सात माह से सफाई कर्मचारियों के नहीं पहुंचने से गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। गलियां कूड़े और गंदगी से अटीं पड़ी हैं।
विज्ञापन

गांव में साफ-सफाई को लेकर ग्रामीणों ग्राम सचिव से लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लंबे समय से गलियों की साफ-सफाई नहीं होने से उठने वाली बदबू से लोगों का घरों में ठहरना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण दलीप नंबरदार, अधिवक्ता विजय रजलिवाल, वेद हलवाई, रमेश धड़िया, सूबेदार मनोज कुमार ने कहा कि अगर प्रशासन दो दिन के अंदर गांव की गलियों में सफाई व्यवस्था नहीं करवाता है तो ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पर धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

वर्जन:-
यह समस्या मेरे संज्ञान में अभी आई है। बीडीपीओ कनीना से बोलकर ग्रामीणों की इस समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। अगर किसी कर्मचारी ने लापरवाही की है तो इसकी भी जांच की जाएगी। -सुरेंद्र सिंह, एसडीएम, कनीना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed