फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers protested when the construction of the link road was not completed

Mahendragarh-Narnaul News: लिंक मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 10 May 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 10 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested when the construction of the link road was not completed
फोटो नंबर- 03गांव बिहाली में गांव से राजस्थान सीमा तक लिंक रास्ते के निर्माण की मांग को ल - फोटो : samvad
मंडी अटेली। खंड के गांव बिहाली से राजस्थान की सीमा तक लिंक मार्ग का निर्माण कार्य अधर में लटक जाने के कारण ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने अल्टीमेटम दिया कि यदि एक सप्ताह में काम को चालू नहीं किया गया तो मजबूरन धरने पर बैठेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ठेकेदार की कार्यप्रणाली के चलते काम लटक गया है। ग्रामीण सुमेर सिंह, मनोज कुमार, नितिन कुमार, महावीर सिंह, प्रदीप कुमार, लाल सिंह, कर्ण सिंह, निहाल सिंह पंच, बाबू लाल, महेंद्र सिंह आदि सहित ने रास्ते का निर्माण कार्य अधर में लटक जाने से होने वाली परेशानी पर रोष जताया।
विज्ञापन

सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग की अनदेखी के चलते निर्माण कार्य को एक साल से अधर में लटका रखा है। इसका खामियाजा यहां के नागरिक भुगत रहे हैं। बताया जाता है कि प्रारंभ में मार्ग का निर्माण कार्य राशि के अभाव में अधर में लटक गया तो अब टेंडर व कार्यादेश का समय पूरा होने के बावजूद भी कार्य बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:

बाबा भोलेनाथ एजेंसी नसीबपुर के ठेकेदार के नाम 18.92 लाख रुपये का टेंडर छोड़ा गया था। कार्यादेश में 15 जून से 30 जुलाई तक रास्ता पूर्ण किए जाने थे, लेकिन रास्ते का निर्माण कार्य नहीं किया गया। इसके लिए ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। जल्द ही ठेकेदार से निर्माण कार्य चालू कराया जाएगा।-नरेंद्र, एसडीओ खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय मंडी अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed