फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers protested against setting up cattle market in Bani, memorandum submitted to the station in-charge

बनी में पशु मंडी लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

Sun, 07 Nov 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested against setting up cattle market in Bani, memorandum submitted to the station in-charge
अटेली थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते पूर्व विधायक नरेश यादव । संवाद - फोटो : Narnol
गांव राता कला की बनी (जंगल क्षेत्र) में असामाजिक लोगों द्वारा अवैध रूप से पशु मंडी लगाने का विरोध करते हुए रविवार को ग्रामीणों ने हरियाणा युवा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष व पूर्व विधायक नरेश यादव के नेतृत्व में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि गांव की बनी में कुछ लोग आसपास के गांवों से पशु खरीद कर पशु मंडी लगाने का कार्य कर रहे हैं जो पूर्ण रूप से अवैध है। ग्रामीणों ने कहा कि ये लोग यहां पर मरने वाले पशुओं को बनी में ही खुलेआम छोड़ देते हैं। जिससे दुर्गंध फैलती है। उन्होंने कहा कि जब बाहर से आए हुए व्यापारियों को मंडी हटाने की बात की गई तो वह झगड़ा करने पर उतारू रहते हैं। दो रोज पूर्व भी गांव के युवकों के साथ उन्होंने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इसके चलते ग्रामीणों का एक समूह एकत्रित होकर थाना में पहुंचा और थाना प्रभारी को इस समस्या से अवगत कराते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। इस मौके पर जजपा प्रधान बेदू राता, पंचायत समिति के सदस्य राजेश कुमार, अमित यादव, जितेंद्र कुमार, बहादुर सिंह, नरेश कुमार, जोगिंद्र यादव, प्रीतम सिंह, विजयपाल, सत्येंद्र कुमार, सुनील कुमार, रविदास, विजेंद्र सिंह, विकास, राजकुमार, सतीश, जयवीर, प्रदीप कुमार, सत्यवीर, विकास व पवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed