फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers of village Gomla held a meeting regarding the survey of Alwar to Charkhi Dadri railway line

अलवर से चरखी दादरी रेलवे लाइन के सर्वे को लेकर गांव गोमला के ग्रामीणों ने की बैठक

Mon, 25 Jul 2022 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Villagers of village Gomla held a meeting regarding the survey of Alwar to Charkhi Dadri railway line
सर्व समाज मंच के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम गोमला ने 2011-12 में घोषित अलवर से चरखी दादरी तक की इलैक्ट्रिक रेलवे लाइन को लेकर गांव गोमला में बैठक की। उन्होंने बताया कि सरकार ने सर्वे बिल्कुल सही तरीके से की है। यह रेलवे लाइन अटेली हलके के लिए बहुआयामी विकास के रास्ते प्रशस्त करेगी। आपसी खींचतान करके अटेली विधानसभा क्षेत्र से छीनने का प्रयास न करें। गांव गोमला में इस रेलवे लाइन का एक स्टेशन होना तय हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उक्त सर्वे रेलवे विभाग ने बिना किसी दबाव के अपनी सहूलियत अनुसार की है जो अलवर से चरखी दादरी तक का सबसे छोटा मार्ग बनता है। जिसमें अलवर से शुरू होकर जिंदोली, ततारपुर, रनोठ, उल्हेडी, जाट बहरोड, नीमराणा, शहाजहांपुर, नयागांव, मांढण व काठुवास आदि राजस्थान के स्थानों के बाद हरियाणा के नांगल जमालपुर, ढाणी जोरावत, गोमला, ढाणा, रामबास, ककराला, कनीना खास, सीहोर व बाघौत आदि अटेली विधानसभा के गांवों व कस्बे से होते हुए चिड़िया, मोडी व रामनगर होते हुए चरखी दादरी तक का मार्ग दिखाया गया है। उन्होंने जिला के सभी दलों के नेताओं से मांग की कि इस रेलवे मार्ग की निर्माण गति में सब सहयोग करें। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सीताराम, पंच दिनेश कुमार, बोदनराम, विनोदकुमार, मिंटु गोमला, रवि शर्मा, सुंदर राजपूत, हनुमान, विकास, हिमांशु, छोटन, विक्रम, मोहनीश, सुनील, आनंद कुमार, कृष्ण कुमार, दर्शन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed