फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers of Kharkada, who have been craving water for two months, raised slogans and protested

दो महीने से पानी को तरस रहे खरकड़ा के ग्रामीण, नारेबाजी कर जताया विरोध

Fri, 27 Nov 2020 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Kharkada, who have been craving water for two months, raised slogans and protested
Villagers of Kharkada, who have been craving water for two months, raised slogans and protested - फोटो : Narnol
गांव खरकड़ा (आकोदा) में पिछले दो महीने से पीने के पानी के लिए जूझ रहे ग्रामीणों ने नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिलाओं को सिर पर पानी लाना पड़ता है। पेयजल की लाइन होने के बाद भी यहां पानी की आपूर्ति नहीं दी जा रही।
विज्ञापन

गांव खरकड़ा में पहाड़ी की तलहटी में अनुसूचित वर्ग के लोगों की कालोनी बसी हुई है। गांव के निवासी सतबीर, होशियार सिंह , कोयल, लाली, मीना, जीवनी,दया, विद्या, भतेेरी, रिसासा, ओमपति, संतोष, ईशवंती, रीना, सुमन, सरोज, संतोष ने बताया कि यहां करीब 100 से 125 परिवारों के करीब 500 लोग रहते हैं। आकोदा के जलघर से बस्ती के लिए पाइप लाइन होने के बावजूद पानी की आपूर्ति नहीं दी जा रही है। जलघर की एक लाइन में नहरी पानी की आपूर्ति होती थी। इसके अलावा दूसरी लाइन के जरिये बोरवेल का पानी गांव में सप्लाई होता था। पिछले करीब दो महीने से यहां पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद है। ग्रामीणों ने बताया कि अनुसूचित वर्ग के करीब 200 परिवारों को पीने के पानी के लिए एक से दो किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। महिलाएं सिर पर पानी लेकर आती हैं। इस बस्ती के अधिकतर लोग मजदूरी कर अपना परिवार पालते हैं। दिन भर मजदूरी करने के बाद उन्हें शाम को आकर अपने घर के लिए पानी लाना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रदेश सरकार एक ओर हर घर नल की बात कर रही है। दूसरी ओर गांव के लोगों को सार्वजनिक नलों के जरिए भी पानी नहीं दे रही।
विज्ञापन

गांव खरकड़ा में पानी आपूर्ति के लिए दो बोरवेल थे। दोनों खराब हो चुके हैं। नहर में कई दिन बाद पानी आया है। अब जलघर को भरा गया है। ठेकेदार तथा जनस्वास्थ्य विभाग से कोई विवाद चल रहा है। जिस कारण ठेकेदार के कर्मी पानी की आपूर्ति चालू नहीं कर रहे। कई बार जनस्वास्थ्य विभाग को अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेेंद्र, सरपंच प्रतिनिधि, खरकड़ा-आकोदा

Villagers of Kharkada, who have been craving water for two months, raised slogans and protested

Villagers of Kharkada, who have been craving water for two months, raised slogans and protested- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed