फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers of Begpur protested in the police station

चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई न होने से गुस्साएं ग्रामीणों ने पुलिस थाने में किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 07 Jul 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Begpur protested in the police station
मंडी अटेली। पुलिस प्रशासन की सुस्ती व ढुलमुल रवैये के कारण गांव बेगपुर के ग्रामीणों ने पुलिस थाने में विरोध प्रदर्शन किया। गत 4 जुलाई की रात को चोरों ने दो मकानों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण व लगभग 65 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस ने पीड़ित मकान मालिकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी लेकिन इस मामले में कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस की निष्क्रियता के कारण ग्रामीणों ने एकत्रित होकर पुलिस थाने में धरना दे दिया। लगभग आधे घंटे के बाद पुलिस थाने पहुंचे डीएसपी जितेंद्र कुमार के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीण मनोज कुमार, रामनिवास, वीरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, प्रताप सिंह, ओमप्रकाश, विक्रम सिंह, जय सिंह, बाबू रणवीर सिंह, सुमेर सिंह, भोलाराम, मुकेश कुमार, मनजीत सिंह, विकास कुमार, हरीश, किरोस्ता देवी, पुष्पा देवी, वीरमति देवी, शांति देवी, सरस्वती देवी, जानकी देवी, मीनाक्षी देवी व मीना देवी ने थाने में प्रदर्शन करते हुए कहा कि अगर पुलिस प्रशासन चुस्त हो तो अपराधी घटनाओं को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो सकते। पुलिस की ढुलमुल कार्यप्रणाली के कारण चोर गिरोह क्षेत्र में सक्रिय हो रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात के समय पुलिस गश्त लगाई जाए ताकि अपराधियों में भय बना रहें और आम नागरिक सुरक्षित महसूस करें। डीएसपी जितेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए आम नागरिकों का सहयोग मिलना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा की गांव में ठिकरी पहरा लगाना चाहिए ताकि बाहर से आने जाने वाले लोगों की पहचान हो सकें। पुलिस टीम सजगता से चोरों की तलाश में जुटी हुई है जल्द ही चोर गिरोह को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed