फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers did panchayat in Mahendragarh, raised demand for closure of Gurukul in a week

महेंद्रगढ़: ग्रामीणों की पंचायत, एक सप्ताह में गुरुकुल को बंद कराने की उठाई मांग, आंदोलन की चेतावनी

Sat, 14 Jan 2023 11:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 14 Jan 2023 11:41 PM IST
सार

एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मांग करी कि गुरुकुल के गोवंश को सुरक्षित गोशालाओं में भेजा जाए, इसमें ग्रामीण सहयोग करेंगे। गुरुकुल की दवाओं की खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सैंपल भरकर जांच की भी मांग की।

विज्ञापन
Villagers did panchayat in Mahendragarh, raised demand for closure of Gurukul in a week
तहसीलदार को मांग पत्र सौंपते गांव पाली के ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महेंद्रगढ़ क्षेत्र के बहुचर्चित गुरुकुल संचालक द्वारा महिला के यौन उत्पीड़न मामले में शनिवार को ग्रामीणों ने पंचायत का आयोजन कर एक सप्ताह के समय में गुरुकुल को बंद करने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि एक सप्ताह में प्रशासन व पुलिस ने गुरुकुल को बंद नहीं किया  तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। 

विज्ञापन


शनिवार को ग्रामीणों ने बाबा जयराम दास धाम के मुख्य द्वार के सामने आयोजित पंचायत में कहा कि इस प्रकरण में गांव पाली की छवि खराब हुई है। एक सप्ताह के समय में गुरुकुल के सभी सात बच्चों को उनके परिजनों तक पहुंचाया जाए। इसके अलावा गुरुकुल की गोशाला के गोवंशों को सुरक्षित तरीके से अन्य गोशालाओं में भिजवाया जाए। पंचायत की अध्यक्षता पूर्व सरपंच मलखान सिंह ने की।
विज्ञापन


सरपंच देशराज फौजी, पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह, विष्णु तंवर, कप्तान शेर सिंह, मंदिर कमेटी के प्रधान भंवर सिंह, विनोद तंवर पाली, रामबीर सिंह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। बता दें कि आरोपी गुरुकुल संचालक कमलकांत को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमंडल अधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार नवजीत कौर व सदर थाना प्रभारी मूलचंद दल बल सहित पहुंचे। ग्रामीणों ने तहसीलदार को एसडीएम के नाम सौंपे ज्ञापन में लिखा कि यह गुरुकुल 23 अक्तूबर 2018 से चल रहा है। आरोप है कि गुरुकुल संचालक कमलकांत द्वारा बहुत से असामाजिक कार्य व गैर कानूनी कार्य किए जाते हैं। संचालक ने स्वयं अपने यू ट्यूब चैनल पर इस तरह के अनेक आरोपों को स्वीकार भी किया है। इस तरह की सोच रखने वाले लोग समाज व गांव के लिए खतरा हैं। 

ग्राम पंचायत व बाबा जयरामदास मंदिर कमेटी प्रशासन व पुलिस से मांग करती है कि गुरुकुल को जल्द हटाया जाए। संचालक व कमेटी पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। सदर थाना प्रभारी मूलचंद ने बताया कि मामले में पुलिस तेजी से जांच कर रही है। तहसीलदार नवजीत कौर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुलिस जांच कर रही है। प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की मांगों पर शीघ्रता से विचार कर आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी। 

बच्चों को परिजनों को सौंपने से पूर्व हो मेडिकल जांच
ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों को उनके परिजनों से सौंपने से पूर्व उनकी मेडिकल जांच कराई जाए। ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासन से बार-बार शीघ्रता से जांच पूरी कराने की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन एवं पुलिस द्वारा इस प्रकरण में जांच के दौरान ढुलमुल रवैया अपना हुआ है। गुरुकुल द्वारा बाबा जयरामदास की पावन धरा को कलंकित करने का काम किया गया है। 

लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है बाबा जयरामदास धाम
गुरुकुल में हुई यह घटना शर्मनाक है। गुरुकुल के संचालन के लिए वर्ष 2018 में ग्रामीणों ने भूमि उपलब्ध कराई थी, लेकिन गुरुकुल में आस्था के नाम पर संचालक कमलकांत व अन्य पदाधिकारियों द्वारा लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है। गांव की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है, जिसे ग्रामीण बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर जल्द ही यह सारी प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन को मजबूर होंगे। 

गायों को भेजा जाए सुरक्षित गोशालाओं में
ग्रामीणों ने कहा कि इस समय गोशाला में 30 से अधिक गोवंश हैं। पिछले दस दिनों से इनके समक्ष चारे का संकट बना हुआ है। प्रशासन जल्द ही इन गोवंशों को सुरक्षित गोशालाओं में पहुंचाने का काम करे। इसके लिए ग्रामीण प्रशासन के हर संभव सहयोग को तैयार हैं।


दवाओं के सैंपल भरवाकर कब्जे में लिया जाए
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा गुरुकुल में रखीं दवाओं के सैंपल भरवाकर इसकी जांच कराई जाए। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त करते हुए यहां पर प्रतिबंधित दवाओं का भी प्रयोग किया जा रहा है। कैंसर रोगियों को ठीक करने के नाम पर लोगों से भारी पैसा भी संचालक द्वारा वसूल किया गया है। बाबा जयरामदास की पावन भूमि पर इस तरह की गतिविधियों को ग्रामीण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed