फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers demonstrated against the use of poor quality material in road construction

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 26 Jun 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 26 Jun 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated against the use of poor quality material in road construction
फोटो संख्या:71- धनौंदा से झाड़ली छितरोली गांव तक अधूरी सड़क छोड़े जाने रोष प्रदर्शन करते ग्रामीण--
कनीना। धनौंदा से झाड़ली छितरोली गांवों को जाने मार्ग के चल रहे नवीनीकरण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग व अधूरे कार्य को लेकर ग्रामीणों ने रोष-प्रदर्शन किया। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने समाजसेवी ठाकुर अतरलाल के नेतृत्व में झाड़ली बस स्टैंड पर एकत्रित होकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कुमार, अनिल कुमार पंच, रामनिवास, सतेंद्र बोहरा ने कहा कि सड़क को अनेक स्थानों पर बिना बनाए छोड़ने तथा सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पालन न किए जाने और घटिया सामग्री लगाए जाने के कारण लोगो में भारी रोष है। ठाकुर अतरलाल ने सरकार व जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि चार दिन में अधूरे निर्माण को पूरा नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर प्रवीण शर्मा, ब्रह्मानंद, आशुतोष, अमरचंद, जितेंद्र, मंजीत, कंवर सिंह, पवन, राजबीर, नरेंद्र, औमप्रकाश, अनिल कुमार पंच, रमेश, रतनलाल, रामनिवास, मनीष, कृष्ण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed