{"_id":"65baa15a213f6dd8fc0c0b94","slug":"villagers-bid-last-farewell-to-the-soldier-with-tearful-eyes-narnol-news-c-203-1-sroh1011-107089-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीणों ने नम आंखों से दी जवान को अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीणों ने नम आंखों से दी जवान को अंतिम विदाई
Thu, 01 Feb 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 01 Feb 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
गांव पोता में शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र रखकर अंतिम विदाई देते सशस्त्र सुरक्षा बल यूनि
कनीना। उपमंडल के गांव पोता निवासी सशस्त्र सुरक्षा बल में तैनात जवान रविंद्र सिंह (39 वर्षीय) की हृदय गति रुकने से निधन हो गया। बुधवार को सेना के जवानों व ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने अंतिम विदाई दी।
सरपंच हरिराम ने बताया कि जवान रविंद्र इस समय उत्तराखंड के सितारगंज उधमपुर यूनिट 57 में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान सोमवार को हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को गांव में पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव पोता में राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
यूनिट के उप निरीक्षक विकास कुमार, हेड कांस्टेबल अनीश, कांस्टेबल राजकुमार, राकेश कुमार, संदीप, अनुराग की टीम ने अंतिम सलामी दी। इस अवसर पर कनीना एसएचओ रामनाथ और नायब तहसीलदार हरिओम भी मौजूद रहे। शहीद के अंतिम संस्कार में क्षेत्र में आसपास के गणमान्य लोग पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार, सतबीर यादव, सरपंच पंकज कुमार हिंदू, शेर सिंह सहित अन्य लोगों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर उसे पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रविंद्र सिंह जो एसएसबी 57 बटालियन में तैनात थे। शहीद रविंद्र सिंह के एक बेटा है।