{"_id":"660c59cf62d4f563cc000cc4","slug":"villagers-and-officials-clashed-when-they-reached-the-camp-office-with-their-problems-narnol-news-c-203-1-sroh1010-108533-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कैंप कार्यालय में समस्या लेकर पहुंचे ग्रामीण व अधिकारी भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कैंप कार्यालय में समस्या लेकर पहुंचे ग्रामीण व अधिकारी भिड़े
Wed, 03 Apr 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लघु सचिवालय में मंगलवार को आयोजित कैंप कार्यालय में गांव ढाणी में अवैध कब्जों की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण व अधिकारी आमने-सामने हो गए। उपायुक्त की अनुपस्थिति में उपमंडल अधिकारी संजीव कुमार लोगों की शिकायतें सुन रहे थे।
समाजसेवी बलवान फौजी के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के एसईपीओ प्रवीण कुमार पर काम नहीं करने का आरोप लगाया। एसईपीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि मामला अभी संज्ञान में आया है, लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि अधिकारी को पहले भी अवगत कराया था। इसके बाद एसईपीओ व ग्रामीण उपमंडल अधिकारी के समक्ष ही तीखी बहस होने लगी। इसके बाद उपमंडल अधिकारी संजीव कुमार ने स्वयं कमान संभाली व दो दिन में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
यह था पूरा मामला
गांव ढाणा निवासी शंकर सिंह ने उपायुक्त के नाम सौंपी अपनी शिकायत में बताया कि उसके घर व मोहल्ले का एकमात्र रास्ता जो की गांव की फिरनी भी है। यह रास्ता मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने भवन निर्माण सामग्री डालकर रोक रखा है। इसके अलावा गांव के अन्य रास्तों पर भी लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। उसने रास्ता खोलने की मांग की तो उसे धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
एसडीएम ने दिया दो दिन में समाधान का आश्वासन
डॉ. धर्मबीर पायगा, वारंट ऑफिसर रामभक्त यादव, सूबेदार जयराम, संदीप शास्त्री, तेजपाल धोलिया, सूबेदार अभयसिंह, कैप्टन विजय प्रकाश, कैप्टन विजय प्रकाश, भूपेंद्रपाल, नरेश कुमार, कर्ण सिंह ने बताया कि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय को बार-बार समस्या से अवगत कराया था। समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने कैंप कार्यालय का सहारा लिया। मंगलवार को ग्रामीण बलवान फौजी के नेतृत्व में कैंप कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान एसईपीओ के साथ ग्रामीणों की बहस शुरू हो गई। इसके बाद एसडीएम ने दो दिन में समाधान का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।