फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villager dies after falling into water tank of Jalghar

Mahendragarh-Narnaul News: जलघर के वाटर टैंक में गिरने से ग्रामीण की मौत

Fri, 08 Dec 2023 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 08 Dec 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Villager dies after falling into water tank of Jalghar
महेंद्रगढ़। गांव सिसोठ में बने जलघर में पैर फिसलकर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार को दोपहर एक बजे गांव सिसोठ निवासी 51 वर्षीय मुकेश सिसोठ के जलघर के पास टहलने के लिए गया था। जलघर के चारों और कोई सुरक्षा जाली या चाहरदिवारी नहीं होने से जब वह वहां से गुजर रहा था तो पैर फिसलकर जलघर में जा गिरा। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर दमकल विभाग की टीम व एबुलेंस भी पहुंची गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद 51 वर्षीय मुकेश को जलघर से बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मुकेश खेतीबाड़ी का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि मृतक का बेटा बनारस में कार्यरत्त है। शनिवार को आने पर उसके पिता के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दस सालों के दौरान जलघर में डूबकर पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जन स्वास्थ्य विभाग से बार-बार इसके चारों ओर सुरक्षा जाली लगाने या चाहरदिवारी करने की भी मांग की जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed