फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Village secretary giving door to door invitation to Antyodaya fair to the beneficiaries

लाभार्थियों को घर-घर जाकर ग्राम सचिव दे रहे अंत्योदय मेले का न्योता

Fri, 26 Nov 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Village secretary giving door to door invitation to Antyodaya fair to the beneficiaries
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद उपायुक्त अजय कुमार। संवाद - फोटो : Narnol
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार योजना के तहत लगने वाले अंत्योदय मेले को सफल बनाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। इस मेले के जरिये पहले से ही चिह्नित किए गए अति गरीब नागरिकों का आर्थिक उत्थान किया जाएगा। ऐसे में मेले के बारे में सही प्रशिक्षण एवं प्रबंधन होना बहुत ही जरूरी है। अधिकारी अंत्योदय की भावना के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। यह निर्देश उपायुक्त अजय कुमार ने शुक्रवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रधान सचिव विनीत गर्ग के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों की बैठक में दिए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि पहला मेला 29 व 30 नवंबर को लगेगा। इस मेले की सफलता के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर एक फीडबैक मैकेनिज्म तैयार किया जाएगा। मेले के निकासी द्वार पर नागरिकों से फीडबैक लिया जाएगा तथा हर शाम इस फीडबैक की रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि बेहतर प्रबंधन के लिए शनिवार को अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मेले को योजनाबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। सबसे पहले मेले के एंट्री गेट पर वेलकम डेस्क स्थापित किया जाएगा। इसके बाद कम से कम 5 डेस्क काउंसिलिंग के लिए लगाए जाएंगे, जिन पर बातचीत में कुशल अधिकारी और कर्मचारी को लगाया जाएगा। वे लाभार्थियों को संबंधित विभाग के डेस्क पर भेजेंगे। इसके बाद संबंधित विभागों के टेस्ट स्थापित होंगे। एक बड़ा डेस्क बैंकों के लिए बनाया जाएगा, जिस पर संबंधित बैंक प्रबंधक मौजूद रहेंगे। अंत में निकासी द्वार बनाया जाएगा जहां लाभार्थी फीडबैक देंगे।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि पहले दौर के मेले के लाभार्थियों को कल से ही मुख्यालय द्वारा एसएमएस भेजने शुरू किए जाएंगे। इसके साथ-साथ जिला स्तर पर लाभार्थियों के घर-घर जाकर ग्राम सचिव इस मेले के लिए उन्हें आमंत्रित कर रहे हैं। बैठक में एसडीएम मनोज कुमार, एसडीएम महेंद्रगढ़ दिनेश कुमार तथा एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार के अलावा सीएमजीजीए कृतीश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed