फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vikram alias Papla presented in court under strict police guard

कड़े पुलिस पहरे में विक्रम उर्फ पपला को कोर्ट में किया पेश

Tue, 05 Oct 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Vikram alias Papla presented in court under strict police guard
फोटो संख्या:67- महेंद्रगढ़ न्यायिक परिसर के गेट पर तैनात पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। पुलिस ने सोमवार को लगभग ढाई बजे बदमाश विक्रम उर्फ पपला को कड़े पुलिस पहरे में महेंद्रगढ़ एसडीजेएम मनीष नागर की अदालत में पेश किया, जहां से उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। सात सितंबर 2017 को कोर्ट में पेशी पर आए विक्रम उर्फ पपला को उसके साथी पुलिस पर फायरिंग कर छुड़वा ले गए थे। इस मामले में पुलिस पपला सहित 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पपला को पुलिस द्वारा सोमवार सुबह नसीबपुर जेल से महेंद्रगढ़ कोर्ट लाया गया। उसकी गाड़ी के आगे पीछे पुलिस गाड़ियों की सख्त पहरा था। कोर्ट में भी सभी रास्ते बंद कर दिए गए थे। चारों ओर पुलिस बल तैनात था। चार दिन पहले ही एक मामले में उसे नारनौल कोर्ट में भी पेश किया गया था। उक्त जानकारी पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने दी।
विज्ञापन

यह है मामला
आपको बता दें कि 7 सितंबर 2017 को सुबह महेंद्रगढ़ कोर्ट में विक्रम उर्फ पपला एवं उसके साथियों की एक मामले में पेशी थी। इस दौरान जब पुलिस ने उनको कोर्ट में पेश करने के लिए वैन से उतारने का प्रयास किया तभी पपला के लगभग एक दर्जन साथियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हमला कर दिया था। हमलावर अपने एक साथी विक्रम उर्फ पपला को भगा ले जाने में कामयाब रहे जबकि वीरेंद्र उर्फ झुथ्थर को पुलिस ने वहीं दबोच लिया था। इस फायरिंग में चार पुलिस कर्मियों के साथ-साथ एक बंदी भी घायल हो गया था। चरखी दादरी निवासी ईएसआई धर्मबीर लगभग दो वर्षों तक कोमा में रहा उसके बाद उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने वीरेंद्र उर्फ झुथ्थर, विक्रम उर्फ पप्पला, लाल सिंह, पुष्कर, एवं संदीप उर्फ सिंधिया तथा अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------------
दो बार पुलिस पर हमला कर पपला को छुड़ाया
विक्रम उर्फ पपला पर महेंद्रगढ़ में पांच लोगों की हत्या करने का आरोप है। पपला ने वर्ष 2014-15 में चार हत्याएं की थीं। पपला के साथी 7 सितंबर 2017 को महेंद्रगढ़ न्यायिक परिसर में पुलिस पर हमला कर उसे छुुड़ा ले गए थे। 8 सितंबर 2019 को राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। जहां से उसके साथी एके-47 से पुलिस पर हमला कर उसे छुड़ा ले गए थे। जयपुर पुलिस के विशेष दस्ते ने हरियाणा और राजस्थान पुलिस के पांच लाख के इनामी मोस्ट वांटेड विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को 27 जनवरी 2021 को उसकी महिला मित्र जिया के साथ महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया था
----------------------------
वर्ष तारीख एफआईआर नंबर अपराध
2010 16 दिसंबर 459 सदर थाना महेंद्रगढ़ लड़ाई-झगड़ा
2014 14 अगस्त 148 सदर थाना महेंद्रगढ़ लड़ाई-झगड़ा, चोरी
2014 31 मार्च 151 सदर थाना महेंद्रगढ़ हत्या
2014 23 दिसंबर 522 सिटी थाना नारनौल हत्या
2015 376 सदर थाना महेंद्रगढ़ हत्या
2015 16 नवंबर 305 सदर थाना नांगल चौधरी हत्या
2017 106 सिटी थाना नारनौल प्रिजन एक्ट
2017 8 सितंबर 507 सदर थाना महेंद्रगढ़ हत्या
2019 29 अक्तूबर 544 सदर थाना महेंद्रगढ़ डकैती
---------------------------------------------
गुरु शक्ति सिंह का बदला लेने के लिए विक्रम ने अपराध की दुनिया में रखा था कदम
विक्रम उर्फ पपला एवं वीरेंद्र उर्फ झुथ्थर शुरू से ही अपराधी नहीं थे बल्कि उनके गुरु शक्ति सिंह की हत्या के बाद वे अपराधी बने। इससे पहले उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं था। दोनों ही साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। विक्रम खेतीबाड़ी का कार्य करता था जबकि वीरेंद्र ने पॉलीटेक्निक की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। इसके बाद दोनों शक्ति सिंह पहलवान के साथ जुड़ गए थे। दोनों ही शक्ति सिंह को अपना गुरु मानते थे। 4 फरवरी 2014 को चौबारे में सो रहे शक्ति सिंह की चार पांच युवकों ने मिलकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने चीकू, संदीप फौजी, महेश, राजू उर्फ काना पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। अपने गुरु शक्ति सिंह का बदला लेने के लिए दोनों ने अपराध की दुनिया में कदम रखा। शक्ति सिंह की मौत के बाद विक्रम उर्फ पपला ने उनके हत्यारोपी संदीप फौजी सहित परिवार के चार सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया।

वर्जन
चार साल पहले कोर्ट में फायरिंग करने के मामले में विक्रम उर्फ पपला को सोमवार को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच पेश किया गया। जहां से उसको सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी।
- सिद्घार्थ जैन, एएसपी महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed