{"_id":"6ae0ebeed481eb00460f0572","slug":"students-to-learn-tips-for-staying-healthy-hakenvi-organizes-an-awareness-workshop-narnol-news-c-203-1-mgh1006-131378-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: स्वस्थ रहने के गुर सीखेंगी छात्राएं हकेंवि ने लगाई जागरूकता कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: स्वस्थ रहने के गुर सीखेंगी छात्राएं हकेंवि ने लगाई जागरूकता कार्यशाला
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के महिला सशक्तीकरण प्रकोष्ठ की ओर से पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महेंद्रगढ़ में पोषण, खाद्य सुरक्षा एवं शारीरिक गतिविधियों पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली की पहचान करने के तरीके बताए गए।
कार्यशाला संयोजक प्रो. विद्युल्लता पेड्डिरेड्डी ने कहा कि पोषण और शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम है। पोषण जीवविज्ञान विभाग की डॉ. अनीता कुमारी ने पोषण आकलन, बीएमआई और खाद्य पदार्थों में मिलावट पहचानने के आसान तरीके बताए।
शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की डॉ. स्वाति चौधरी ने मनोरंजक खेलों के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व समझाया। वहीं, औषध विज्ञान विभाग की डॉ. मनीषा पांडे ने स्वास्थ्य, स्वच्छता और दवाओं के सही उपयोग की जानकारी दी। संवाद