फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Methods suggested for increasing income from agriculture, animal husbandry, and food processing

Mahendragarh-Narnaul News: खेती, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके

Tue, 27 Oct 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Methods suggested for increasing income from agriculture, animal husbandry, and food processing
महेंद्रगढ़। गांव पाथेड़ा में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ और हिंदुस्तान गम एंड कैमिकल्स लिमिटेड, भिवानी के संयुक्त तत्वावधान में कृषि जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण शिविर लगाया गया। इसमें करीब 200 महिलाओं ने भाग लिया। शिविर में महिलाओं को खेती, पशुपालन और स्वरोजगार के जरिये आय बढ़ाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डॉ. नरेश कुमार यादव मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका है। आधुनिक तकनीक अपनाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
विज्ञापन

डॉ. बीडी यादव और डॉ. आरके सैनी ने ग्वार की वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीज और फसल प्रबंधन की जानकारी दी। डॉ. नरेंद्र सिंह ने सरसों और गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए समय पर बिजाई, सही किस्मों और संतुलित खाद के उपयोग के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजेश पारिक ने पशुओं की देखभाल, संतुलित आहार और स्वास्थ्य प्रबंधन की जानकारी दी। डॉ. पूनम ने खाद्य प्रसंस्करण और कृषि उत्पादों से खाद्य सामग्री बनाकर अतिरिक्त कमाई करने के तरीके बताए।

शिविर में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई गई। विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। गांव की सरपंच मीनू और महिला पंचों ने आयोजन में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed