फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vigilance caught sub-inspector taking bribe of 2 thousand

Mahendragarh-Narnaul News: 2 हजार की रिश्वत लेता विजिलेंस ने उप निरीक्षक को पकड़ा

Mon, 10 Jul 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 10 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Vigilance caught sub-inspector taking bribe of 2 thousand
नारनौल। पिता को धोखाधड़ी के दो केसों से निकालने की एवज में बेटी से दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गुरुग्राम विजिलेंस ने शहर थाना के उप निरीक्षक को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर टीम अपने साथ ले गई। गुरुग्राम के हेली मंडी निवासी एक युवती ने गुरुग्राम विजिलेंस को शिकायत दी थी कि उसके पिता पर नारनौल शहर थाना में धोखाधड़ी के दो केस है। इसे लेकर वह शहर थाना नारनौल के उप निरीक्षक रमेश कुमार से मिली। इस पर रमेश कुमार ने उसके पिता का नाम केस से निकालने की एवज में 12 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। वह पहले दस हजार रुपये उप निरीक्षक रमेश कुमार दे चुकी थी। अब वह दो हजार रुपये और राशि देने की मांग कर रहा है। विजिलेंस ने लड़की को दो हजार रुपये के नोट हस्ताक्षरित व केमिकल लगाकर दिए। उप निरीक्षक रमेश कुमार ने लड़की को शहर थाना नारनौल में बुलाया जहां लड़की ने उप निरीक्षक को दो हजार रुपये दे दिए और टीम को इशारा कर दिया। इशारा मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई और रमेश कुमार को पकड़ लिया। विजिलेंस टीम ने रमेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर जयपाल ने किया। इस मामले में अन्य पुलिस कर्मियों के भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है जिसकी विजिलेंस गुरुग्राम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed