फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vicky alias Fukra, accused involved in Gaurav murder arrested, five named still out of custody

गौरव हत्या में शामिल आरोपी विक्की उर्फ फुकरा गिरफ्तार, पांच नामजद अभी भी गिरफ्त से बाहर

Mon, 11 Oct 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Vicky alias Fukra, accused involved in Gaurav murder arrested, five named still out of custody
महेंद्रगढ़/कनीना। गांव बवाना निवासी 18 वर्षीय युवक गौरव की हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने नांगल हरनाथ निवासी आरोपी विक्की उर्फ फुकरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक गौरव के साथ की गई मारपीट में शामिल था। पांच नामजद आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के आदेशों पर उप पुलिस अधीक्षक राजीव के नेतृत्व में एसएचओ कनीना थाना की पुलिस टीम, स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़, तकनीकी सेल की टीमों द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी को गांव नांगल हरनाथ के पास से गिरफ्तार किया है। युवक की हत्या पुराने विवाद के चलते की गई है। मृतक के पिता देवेंद्र के बयान पर 6 नामजद और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed