{"_id":"601c35f88ebc3ed65934b44c","slug":"vicious-man-arrested-for-cheating-six-shopkeepers-in-the-district-narnol-news-rtk593857630","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में छह दुकानदारों से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में छह दुकानदारों से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
जिले में छह स्थानों पर दुकानदारों को ठगने वाले शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ठगी का आरोपी पवन भिवानी जिले के गांव जताई का रहने वाला है। जिसमें आरोपी ने महेंद्रगढ़ शहर में दो तथा कनीना में चार दुकानदारों को ठगा था। अदालत ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर भेजा है।
महेंद्रगढ़ के जाट कॉलोनी निवासी कुलदीप सिंह ने सिटी थाना महेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि सतनाली चौक पर उसकी कपड़ों की दुकान है। 28 जनवरी को उसके पिता राममेहर दुकान पर मौजूद थे। उस समय एक दुकान पर पहुंचे एक युवक ने मेरे पिता को कहा कि वह कुलदीप का दोस्त है। जिस पर मेरे पिता ने भरोसा कर लिया। शातिर ठग ने मेरे पिता से कपड़े ले लिए।कुछ बहाना बनाकर उसने मेरे पिता से कुछ नकद पैसे भी लिए। इसके बाद वह सामान गाड़ी में रख कर भाग गया। आरोपी ने महेंद्रगढ़ में रेलवे ओवर ब्रिज के पास एक कंपनी के शोरूम से भी इसी तरह से हजारों रुपये के कपड़े ठग लिए थे।पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने नारनौल सीआईए इंचार्ज, महेंद्रगढ़ स्पेशल स्टाफ इंचार्ज ,सभी एसएचओ को निर्देश दिए कि आपसी तालमेल के साथ आरोपी को जल्द से जल्द तलाश किया जाए। स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ पुलिस की टीम ने आरोपी को बुधवार को भिवानी से गिरफ्तार किया । पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम देना कबूल किया है। आरोपी पवन महेंद्रगढ़ जिला में 6 घटनाओं को अंजाम दे चुका है। आरोपी खुद को दुकानदार या दुकानदार से संबंधित जान-पहचान वाला बताकर सामान लेकर भाग जाता था। आरोपी ने पहली 2 घटनाओं को अंजाम महेंद्रगढ़ शहर में दिया और 4 घटनाओं को कनीना में अंजाम दिया है। पुलिस प्रवक्ता सुमितने कहा कि यह शातिर अन्य जिलों में भी इसी तरह ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। आरोपी को वीरवार को अदालत महेंद्रगढ़ में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।