फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vice Chancellor released the book in Hakenvi

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में कुलपति ने पुस्तक का किया विमोचन

Thu, 05 Sep 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 05 Sep 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor released the book in Hakenvi
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में बुधवार को पर्यावरण अध्ययन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मोना शर्मा की पुस्तक एनवायरनमेंट इम्पैक्ट असेसमेन्ट-ए जर्नी टू सस्टैनबल डेवलपमेंट का विमोचन कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने किया।
विज्ञापन

पुस्तक का प्रकाशन स्प्रिंगर द्वारा किया गया है और यह भारतीय लेखकों की स्प्रिंगर द्वारा प्रकाशित पहली पुस्तक है। प्रो. टंकेश्वर कुमार ने पुस्तक की प्रस्तावना में उल्लेख किया है कि यह पुस्तक यह जानने के लिए एक मार्गदर्शिका है कि पर्यावरणीय प्रभाव आकलन (ईआईए) कैसे काम करता है। साथ ही सतत विकास प्राप्त करने के लिए वे कितने महत्वपूर्ण हैं। कुलपति ने लेखकों को पुस्तक प्रकाशन के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन

डॉ. मोना शर्मा ने बताया कि पुस्तक में ईआईए के तरीकों और रूपरेखाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस पुस्तक में उन समस्याओं को भी वर्णित किया गया है, जिनका सामना ईआईए को करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि डॉ. रचना भटेरिया, डॉ. रिम्मी सिंह और सुमित कुमार पुस्तक के अन्य लेखक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed