फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vice Chancellor inaugurates Bakery Products Laboratory in the University

विश्वविद्यालय में बेकरी उत्पाद प्रयोगशाला का कुलपति ने किया उद्घाटन

Wed, 24 Mar 2021 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor inaugurates Bakery Products Laboratory in the University
कोरोना संकट के बीच भारत को आत्मनिर्भर भारत का सपना दिखाने वाले प्रधानमंत्री के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) न सिर्फ विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग के लिए प्रेरित कर रहा है, बल्कि यहां के विद्यार्थी-शिक्षक स्वयं भी इस दिशा में उल्लेखनीय प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों व एक शोधार्थी (पीएचडी स्कॉलर) ने ऐसी ही एक पहल की है। जिसके अंतर्गत वह स्टार्ट अप कार्यक्रम के तहत पारंपरिक, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर स्वास्थ्य के लिए लाभदायक ब्रेड, बिस्कुट आदि बेकरी उत्पाद तैयार करने में जुट गए हैं। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने स्वयं इस प्रयास को प्रोत्साहित करते हुए इस टीम के द्वारा स्थापित प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। उनके द्वारा तैयार उत्पादों का स्वाद भी चखा। कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में नियुक्त सह-आचार्य डॉ. सुनील कुमार, पोषण जीवविज्ञान में सहायक आचार्य डॉ. सविता बुधवार, शोधार्थी मनाली चक्रवर्ती के द्वारा शुरू किया गया यह प्रयास उल्लेखनीय है। कुलपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए गए आत्मनिर्भर भारत, वोकल फोर लोकल के मंत्र को चरितार्थ करते हुए विश्वविद्यालयों शिक्षकों, विद्यार्थियों का यह प्रयास बेहद उल्लेखनीय है। प्रो. आरसी कुहाड़ ने कहा कि इस कोशिश में विश्वविद्यालय प्रशासन हर कदम पर अपने विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ खड़ा है।
विज्ञापन

इस परियोजना से जुडे़ डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सविता बुधवार, मनाली चक्रवर्ती का कहना है कि हमारा यह स्टार्टअप पूरी तरह से पारंपरिक, स्थानीय उत्पादों की पोषण मूल्यों को देखते हुए बेकरी और अन्य पौष्टिक खाद्य उत्पाद तैयार करने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि हम इन उत्पादों में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक किसी भी सिंथेटिक रंग, उत्पाद का प्रयोग नहीं करेंगे। पहले विश्वविद्यालय स्तर पर इन उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएं फिर इसे बाजार में अन्य लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed