फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vehicles were checked by blockade, 136 challans were issued, 9 were confiscated

Mahendragarh-Narnaul News: नाकाबंदी कर वाहनों को जांचा, 136 के काटे चालान, 9 किए जब्त

Mon, 12 May 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 12 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Vehicles were checked by blockade, 136 challans were issued, 9 were confiscated
फोटो नंबर-10नारनौल में सीलिंग प्लान के तहत नाकाबंदी कर वाहनों की जांच करती पुलिस। स्रोत-पुलिस
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस ने जिलेभर में एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना था।
विज्ञापन

136 वाहनों के चालान भी काटे और 9 वाहनों की जब्त भी किया गया। पुलिस टीमों ने विभिन्न नाकों पर बैरिकेड लगाकर वाहनों की गहनता से जांच की। इस दौरान दोपहिया वाहन, चार पहिया वाहन और अन्य प्रकार के वाहनों को रोककर उनके कागजात, जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट व बीमा आदि की जांच की गई।
विज्ञापन

वाहनों में संदिग्ध वस्तुओं की तलाश भी की गई। इस विशेष जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने, बिना वैध कागजात के वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले शामिल थे। पुलिस ने मौके पर ही चालान काटे और कुछ मामलों में वाहनों को जब्त भी किया। इस दौरान पुलिस ने वाहन के पेपर, चालक का डीएल, नंबर प्लेट और वाहनों की डिग्गी आदि की जांच की गई। जांच के दौरान कुछ वाहन बिना नंबर प्लेट के भी मिले, जिनकी सघनता से जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed