{"_id":"6931cdf2469e25b4a402c39a","slug":"vehicles-parked-on-the-side-of-the-highway-are-increasing-the-risk-of-accidents-narnol-news-c-203-1-sroh1010-122180-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हाईवे के किनारे खड़े वाहनों से बढ़ रही हादसों की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हाईवे के किनारे खड़े वाहनों से बढ़ रही हादसों की आशंका
विज्ञापन
फोटो संख्या:64- स्टेट हाईवे 148 बी पर सड़क किनारे खड़े वाहन---संवाद
- फोटो : महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में लगी खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी।
महेंद्रगढ़। शहरी दायरे से गुजरने वाले स्टेट हाईवे 148-बी के दोनों और 300 से अधिक दुकानें, 50 से अधिक शोरूम, तीन पैट्रोल पंप, दो कॉलेज, आठ से अधिक निजी अस्पताल, दस से अधिक होटल आदि के बाहर बिना रिफ्लेक्टर टेप के खड़े वाहनों से रात में हादसों का भय बना रहता है। वहीं इस दायरे में 12 कटों में से आठ कट अवैध भी बने हुए हैं।
शहर के रिवासा पुल से कैंची मोड़ तक करीब चार किलोमीटर के इस दायरे में बड़े शोरूम, वाहनों के शोरूम, वाहन वर्कशॉप सहित विभिन्न प्रकार के बड़े संस्थान होने के कारण दिनभर भीड़भाड़ रहती है।
कोहरे एवं धुंध के मौसम में इन अवैध कटों के साथ-साथ बेतरतीब ढंग से खड़े रहने वालों के खिलाफ नियमित रूप से कोई बड़ी कार्रवाई नहीं होने से यहां व्यवस्थाएं भी रामभरोसे चल रही हैं। इसके अलावा जिला यातायात पुलिस की ओर से भी कभी कभार ही चालान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
भारी वाहनों की होती है अवैध पार्किंग
कोहरे के मौसम में इन अवैध कटों से हादसों के भय बना रहेगा। साथ ही बेतरतीब खड़े वाहन धुंध के समय कभी भी बड़े हादसे के कारण बन सकते हैं। साथ ही निगरानी के अभाव में लोगों में भी बेतरतीब वाहनों को खड़ा करने में किसी भी प्रकार का भय नहीं है।
-- -- -- -- -- -- -
- वर्जन:
यातायात पुलिस की ओर से स्टेट हाईवे पर नियमित रूप से निगरानी की जाती है। स्टेट हाईवे के किनारे मनमर्जी से वाहनों को खड़े करने वालों के चालान भी किए जाते हैं। कोहरे एवं धुंध के समय में गश्त बढ़ाई गई हैं। -अनिल कुमार, जिला यातायात प्रभारी