फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vehicles kept crawling on the roads due to the wall of fog

Mahendragarh-Narnaul News: कोहरे की दीवार से सड़कों पर रेंगते रहे वाहन

Sun, 05 Jan 2025 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 05 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Vehicles kept crawling on the roads due to the wall of fog
फोटो नंबर-20नारनौल में सुबह के समय छाए कोहरे के कारण लाईट जलाकर सड़क पर रेंगते वाहन। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान सामान्य से नीचे बना है। वहीं सोमवार सुबह बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना भी बनी हुई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में जबरदस्त बर्फबारी होगी। इस कारण 6 जनवरी को क्षेत्र में बारिश व कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में तीव्र गति से हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

क्षेत्र में रविवार को रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। इस कारण वाहन सड़को पर रेंगते रहे। हालांकि दिन के समय हल्की धूप ने लोगों को ठंड से राहत प्रदान की। जबरदस्त ठंड के कारण बाजारों में भी रात के समय चहल पहल कम बनी हुई है। जिसका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है। क्योंकि रात के समय सूर्यास्त के बाद से ही कोहरा छाना शुरू हो जाता है। लोग ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गर्म तासीर वाले पदार्थों की मांग भी लोगों के बीच ज्यादा बनी हुई है। क्षेत्र में रविवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 6,7,11,12 व 13 जनवरी को क्षेत्र में बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। क्षेत्र में किसानों ने मुख्य तौर पर सरसों और गेंहू की फसल उगाई हुई है। इस समय बारिश होना फसल के लिए लाभदायक है, लेकिन ओलावृष्टि फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है। गौरतलब है कि 27 दिसंबर को हुई बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हुई थी। लेकिन उस समय कुछ स्थानों पर हुई ओलावृष्टि ने फसल को चौपट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed