फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vehicle bookings doubled due to the auspicious timing of Basant Panchami.

Mahendragarh-Narnaul News: बसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त को लेकर गाड़ियों की बुकिंग हुई दौगुनी

Wed, 21 Jan 2026 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Vehicle bookings doubled due to the auspicious timing of Basant Panchami.
फोटो संख्या:78 लोक निर्माण विश्राम गृह के पास टैक्सी स्टेंड पर खड़े वाहन---संवाद
महेंद्रगढ़। बसंत पंचमी के शुभ विवाह मुहूर्त को लेकर ऑटो मार्केट में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। शादी-विवाह के सीजन की शुरुआत होते ही गाड़ियों की मांग में इजाफा हो रहा है। वहीं टैक्सी स्टैंड से लेकर निजी वाहनों की बुकिंग में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

दस दिनों में ही टैक्सी स्टैंड पर 23 जनवरी के लिए 100 से अधिक गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है जिससे कारोबार लगभग दोगुना हो गया है। टैक्सी संचालकों का कहना है कि आम दिनों की तुलना में इन दिनों बुकिंग का दबाव काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन

शादी समारोहों में बारात, रिश्तेदारों व मेहमानों की आवाजाही के लिए बड़ी संख्या में टैक्सी, टेंपो ट्रैवलर व अन्य चार पहिया वाहनों की जरूरत पड़ती है। यही कारण है कि वाहन मालिक पहले से ही बुकिंग सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में अब तक 50 से अधिक बुकिंग दुल्हें की गाड़ियों की सजावट के लिए हो चुकी हैं। दुकानदारों के अनुसार बसंत पंचमी के मुहूर्त में शादी करने को शुभ माना जाता है, इसलिए लोग गाड़ी सजावट में भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। ऑटो मार्केट से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि इस सीजन में बुकिंग बढ़ी है।
बॉक्स
बसंत पंचमी के विवाह को लेकर दूल्हे के लिए 15 से 30 गाड़िया बुक हो चुकी है। इसके साथ-साथ फरवरी की शादी के लिए 30 से 40 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है। बसंत पंचमी पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।-अजीत सैनी, दुकानदार

बॉक्स
बसंत पंचमी को लेकर शहर व गांवों में 100 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है। लोग फोन करके गाड़ियों की बुकिंग कर रहे है। ऑटो मार्केट में 200 गाड़िया खड़ी रहती है। शादी के सीजन में लोग यहां पर आकर गाड़िया बुक करते है।-भीम, गांव देवराली

फोटो संख्या:78 लोक निर्माण विश्राम गृह के पास टैक्सी स्टेंड पर खड़े वाहन---संवाद

फोटो संख्या:78 लोक निर्माण विश्राम गृह के पास टैक्सी स्टेंड पर खड़े वाहन---संवाद

फोटो संख्या:78 लोक निर्माण विश्राम गृह के पास टैक्सी स्टेंड पर खड़े वाहन---संवाद

फोटो संख्या:78 लोक निर्माण विश्राम गृह के पास टैक्सी स्टेंड पर खड़े वाहन---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed