फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vegetable prices rise due to the festive season

Mahendragarh-Narnaul News: त्योहारी सीजन से सब्जियों के दाम में हुई बढ़ोतरी

Sun, 19 Oct 2025 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Vegetable prices rise due to the festive season
फोटो संख्या:55- दिवाली पर्व पर सजी सब्जी की दुकान--संवाद
महेंद्रगढ़। दीपावली और गोवर्धन पूजा सहित पंच पर्वों के आगमन ने बाजार में रौनक बढ़ाई है। वहीं महेंद्रगढ़ की मंडी में सब्जियों के दामों ने आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। दस दिनों में हरी सब्जियों के दामों में 20 से 30 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता रामनिवास सैनी ने बताया कि हर सब्जी की कीमत में उछाल आया है। दिवाली पर्व पर मांग अचानक बढ़ गई है। शादी-विवाह के सीजन और त्योहारों के चलते लोग बाजार में बड़ी मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं। वहीं परिवहन खर्च और बाहरी मंडियों से आने वाले माल की कमी ने भी कीमतों को प्रभावित किया है।
विज्ञापन

शहर में सब्जियां दिल्ली, जयपुर और हिसार मंडियों से सब्जियों की आमदनी कम होने के कारण स्थानीय मंडियों पर दबाव बढ़ गया है। शहर के बालकिशन, नरेन, होशियार, पवन, राजू ने बताया कि हर साल दिवाली से पहले सब्जियों के दामों में थोड़ा उछाल आता है लेकिन इस बार कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजमर्रा की जरूरत की चीजें महंगी होने से घर का बजट बिगड़ गया है। मंडी के आढ़तियों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक दामों में और स्थिरता आने की उम्मीद कम है। जब तक मांग और आपूर्ति का संतुलन नहीं बनता तब तक कीमतें घटने की संभावना नहीं है। त्योहारों की रौनक के बीच सब्जियों के बढ़े दामों ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। लोगों को उम्मीद है कि पर्वों के बाद जब बाजार में आपूर्ति सामान्य होगी, तब कीमतों में कुछ राहत मिलेगी।
सब्जी दस दिन पहले दाम अब प्रतिकिलो दाम
टींडा 60 80
फूल गोभी 80 100
पत्ता गोभी 30 40
टमाटर 30 40
बैंगन 20 30
मूली 15 30
पालक 30 50
घीया 30 60
भिंडी 30 50
हरी मिर्च 40 60
हरा धनिया 180 200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed