{"_id":"577d50e04f1c1b72027fb928","slug":"vegetable-cast-high-level-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई बढ़ने से बिगड़ा रसोई का जायका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई बढ़ने से बिगड़ा रसोई का जायका
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
सब्जियों के दामों में उछाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन प्रतिदिन सब्जियों और अन्य खाद्य सामग्री के दामों तेज से वृद्धि होती जा रही है। इससे आम आदमी के रसोई का जायका बिगड़ गया है। एक महीने पहले सब्जियों के दाम कुछ और थे, इस महीने सब्जियों के दाम कुछ और हैं। इस महीने की बात करें तो एक माह में ही सब्जियों के दाम दो गुणा बढ़ गए हैं। वहीं अन्य खाद्य पदार्थों के दामों में भी दिन प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही है। महंगाई के इस कदर बढ़ने से आम लोग परेशान हैं। ज्यादा परेशानी गृहणियों को हो रही है, जिनके लिए सब्जी व अन्य खाद्य पदार्थ खरीदना बजट से बाहर हो गए हैं।
महंगाई फिर से दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बढ़ती महंगाई के कारण लोग परेशान होने लगे हैं। सबसे ज्यादा वृद्धि सब्जी के दामों में हो रही है। जिसके कारण सब्जी खरीदना लोगों के बस के बाहर हो गया है। वहीं दाल-चीनी के दामों में भी खासी वृद्धि हो रही है। एक माह के अंदर ही सब्जी और अन्य खाद्य पदार्थों के दाम दो गुणे से तीन गुणा ज्यादा हो गए हैं। इससे लोगों का बजट भी बिगड़ गया है। खाद्य तेल व घी में भी दिन प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही है। खाद्य तेल की बात करे तो इसमें सबसे अधिक वृद्धि हुई है। इस प्रकार से दाल-चना गत महीने से इस महीने वृद्धि देखने को मिली है।
आम हुए ‘आम’, टमाटर हुए खास
इन दिनों आम से महंगे टमाटर बिक रहे हैं। शहर में टमाटर का भाव 60 रुपये किलो है जबकि आम का भाव 40 से 50 रुपये किलो के हिसाब से है। ऐसे में आम बहुत ही आम होते जा रहे हैं, जबकि टमाटर खास हो गए हैं।
विज्ञापन
सामग्री एक माह पूर्व अब
अरहर 140 150
उरद 160 180
चना 70 90
मलका 90 90
राजमा 90 90
सब्जियों के दाम
आलू 16 20
प्याज 10 12
टमाटर 30 60
लोकी 20 25
बैंगन 30 40
तोरई 25 40
फ्रेंच बीन 60 80
खाद्य तेल-घी
सरसों 85 90
रिफाइट 80 80
वनस्पति घी 70 70
देसी घी 340 350
चीनी 36 39