फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Veer got first place in Best Drameja, Anushka got second place.

Mahendragarh-Narnaul News: बेस्ट ड्रामेबाज में वीर प्रथम, अनुष्का को मिला दूसरा स्थान

Tue, 22 Oct 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 22 Oct 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Veer got first place in Best Drameja, Anushka got second place.
फोटो नंबर-04बाल भवन में आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति देती छात्रा।
नारनौल। बाल भवन में आयोजित किए जा रहे 7 दिवसीय जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं में अनेक प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया। सोमवार को बेस्ट ड्रामेबाज (प्रथम व द्वितीय ग्रुप) तथा ग्रुप डांस (चतुर्थ ग्रुप) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बेस्ट ड्रामेबाज (प्रथम व द्वितीय ग्रुप) प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने बाल शिक्षा का महत्व, झांसी की रानी, रानी पद्मावती, कपिल शर्मा शो से खजूर पात्र, द्रोपद चीरहरण, बाल सुधार ग्रह, गांधारी, हिरोशिमा परमाणु बम हमला, युद्ध सभी मसलो का हल नहीं, धरती की पुकार, स्कूल बस दुर्घटना, करवाचौथ, शराब के दुष्प्रभाव, अश्वत्थामा, नारी शक्ति व बलात्कार का अंत आदि से प्रेरित व संदेश देते हुए नाटक/ड्रामा को अपने सुंदर अभिनय द्वारा दर्शाया। वहीं ग्रुप डांस (चतुर्थ ग्रुप) प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने भारत के अलग-अलग राज्यों के नृत्यों को दर्शाया व उपस्थित दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रतियोगिताओं में जिलेभर से 41 सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के 250 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन


जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बेस्ट ड्रामेबाज (प्रथम व द्वितीय ग्रुप) प्रतियोगिता के प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता बच्चे आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जिले की तरफ से भाग लेंगे। वहीं ग्रुप डांस (चतुर्थ ग्रुप) प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता बच्चे डिविजनल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इसी कड़ी में परिषद द्वारा सोमवार को अंतिम दिन स्कूली बच्चों के लिए राष्ट्रीय समूह गान (द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ ग्रुप) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह रहे परिणाम
बेस्ट ड्रामेबाज (प्रथम ग्रुप) प्रतियोगिता में हैप्पी ऐवरग्रीन स्कूल महेंद्रगढ़ के वीर ने प्रथम, आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ की अनुष्का ने द्वितीय, बीपीएस स्कूल नारनौल के जसरीत कौर ने तृतीय हासिल किया। जीएल पब्लिक स्कूल कनीना की चेतना ने सांत्वना (प्रथम) व रामचंद्र पब्लिक स्कूल कनीना के प्रिंस राव ने सांत्वना (द्वितीय) स्थान प्राप्त किया। बेस्ट ड्रामेबाज (द्वितीय ग्रुप) प्रतियोगिता में आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ के आर्यन ने प्रथम, सूरज स्कूल महेंद्रगढ़ की हिमांशी ने द्धितीय, बीपीएस स्कूल नारनौल के इंद्रवीर सिंह ने तृतीय, आरपीएस स्कूल नारनौल के उदित यदुवंशी ने सांत्वना (प्रथम), सूरज स्कूल नारनौल की सारिका ने सांत्वना (द्वितीय) स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed