फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vedika stood first in painting competition

Mahendragarh-Narnaul News: पेंटिंग प्रतियोगिता में वेदिका पहले स्थान पर

Mon, 26 Feb 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 26 Feb 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Vedika stood first in painting competition
फोटो संख्या:61- राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में पेंटिंग प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी
कनीना। इंडिया अमेरिका फाउंडेशन व आईबीएम के तत्वावधान में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्यातिथि मुख्य अध्यापक नरेश कुमार कौशिक ने कहा कि आज के दौर में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा तथा वित्तीय जागरूकता के बारे में अपने को सचेत करना होगा तथा अपने परिवारजनों व आसपास के लोगों को भी जागरूक बनाना होगा। आज चारों तरफ प्रदूषित वातावरण तथा साइबर अटैक समाज में भय का माहौल पैदा कर रहे हैं। फाउंडेशन की प्रभारी प्रतीक्षा यादव ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों को सचेत व संवेदनशील बनाना हमारा प्रथम कर्तव्य है। इस अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रा वेदिका ने प्रथम, इशिका ने दूसरा व छात्रा दीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्रों को संस्था की तरफ से स्मृति चिन्ह व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक देशराज यादव, होशियार सिंह, संदीप कुमार, राकेश कुमार, राजबाला, सावित्री देवी, आरती देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed