फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Various organizations demonstrated in support of the UGC bill and sent a memorandum to the President.

यूजीसी बिल का विरोध न्याय संगत नहीं : पूर्व सांसद

Fri, 20 Feb 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Various organizations demonstrated in support of the UGC bill and sent a memorandum to the President.
फोटो 05 सीटीएम को ज्ञापन सौंपते संगठन के सदस्य। संगठन
नारनौल। पूर्व सांसद राजकुमार सैनी का कहना है कि उच्च शिक्षण संस्थानों में जाति आधारित यूजीसी कानून कमेटी को लेकर सवर्ण समाज के लोगों का विरोध न्याय संगत नहीं है। यह कमेटी एससी ओबीसी समाज के अभ्यर्थियों के लिए नौकरी व प्रमोशन में भेदभाव रोकने के लिए बनाई जा रही है।
विज्ञापन


इसके लेकर पूर्व सांसद ने शांति पूर्वक प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर उनकी अनुपस्थिति में सीटीएम डॉ. मंगल सेन को ज्ञापन की प्रति राष्ट्रपति के नाम सौंपी गई।
विज्ञापन


वहीं इसके लेकर विभिन्न संगठनों के तत्वाधान में पूर्व सांसद राजकुमार सैनी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन समिति के महासचिव एवं कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली के वाइस चेयरमैन बिरदी चंद गोठवाल की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने बताया कि 13 जनवरी को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने क्षमता के संवर्धन से संबंधित विनियम 2026 लागू किया।

उन्होंने कहा कि इसको लेकर सवर्ण समाज के कुछ स्वार्थी लोग मिथ्या प्रचार कर रहे हैं। इसलिए ये लोग यूजीसी कमेटी रद्द करवाने का प्रयास कर रहे हैं जो न्याय संगत नहीं है।


उन्होंने कहा कि इन नियमों के विरुद्ध फैलाए जा रहे भ्रम को अविलंब रोका जाए। सामाजिक न्याय एवं समानता के संवैधानिक संकल्प को और अधिक सुदृढ़ किया जाए व सुप्रीम कोर्ट में लंबित याचिका की सही पैरवी करके इन नियमों को तुरंत लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed