फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Various departments set up stalls and gave information about schemes

Mahendragarh-Narnaul News: विभिन्न विभागों ने स्टाॅल लगाकर स्कीमों की दी जानकारी

Thu, 18 Jan 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 18 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Various departments set up stalls and gave information about schemes
पात्र नागरिकों को एलपीजी गैस कनेक्शन देते प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुगन चंद सैनी।
नारनौल। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा बुधवार को अटेली खंड के रामपुरा व कटकई, सीहमा खंड के गांव सुरानी व छापड़ा सलीमपुर तथा महेंद्रगढ़ शहरी क्षेत्र के रणवीर सिंह हुडा पार्क में पहुंची। इस मौके पर नागरिकों को विकसित भारत की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


गांव रामपुरा में समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य सुरेश शर्मा व कटकई में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुगन चंद सैनी, सुरानी व छापड़ा सलीमपुर में एससी मोर्चा के प्रधान कर्मवीर खींची, महेंद्रगढ़ शहरी क्षेत्र के रणवीर सिंह हुड्डा पार्क में भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य नवीन शर्मा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर नागरिकों को विभागीय स्कीमों का लाभ व जानकारी दी।
विज्ञापन




नारनौल नगर परिषद क्षेत्र में 9 स्थानों पर लगेंगे शिविर


एडीसी वैशाली सिंह ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 18 जनवरी को वार्ड नंबर 4 व वार्ड नंबर 21 से 27 तक के लोगों के लिए नगर परिषद कार्यालय में सुबह 10 से सांय 5 बजे तक कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 19 जनवरी को वार्ड नंबर 28 व वार्ड नंबर 14 से 20 तक के लोगों के लिए संस्कृति मॉडल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में सुबह 10 से 5 बजे तक कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी को वार्ड नंबर 1, 4, 29, 30 व 31 के लोगों के लिए जिला कारागार के नजदीक पार्किंग मार्केट हाउसिंग बोर्ड में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक तथा दोपहर 2 से सांय 5 बजे तक पार्क किरारोद अफगान में कैंप का आयोजन किया जाएगा। 22 जनवरी को वार्ड नंबर 6 व 7 के निवासियों के लिए सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीरपुर में तथा दोपहर 2 से सांय 5 बजे तक वार्ड नंबर 8, 9 व 10 के निवासियों के लिए पटीकरा ठाकुर जी मंदिर में कैंप का आयोजन किया जाएगा। 23 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक वार्ड नंबर 11 व 12 के निवासियों के लिए राजकीय मिडिल स्कूल ढाणी कोजिंदा व वार्ड नंबर 13 के निवासियों के लिए दोपहर 2 से सांय 5 बजे तक मांदी महादेव मंदिर में कैंप का आयोजन किया जाएगा। 24 जनवरी को सुबह 10 से सांय 5 बजे तक वार्ड नंबर 3 व 5 के निवासियों के लिए राजकीय मिडिल स्कूल नजदीक शीतला माता मंदिर नूनी अव्वल में कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed