फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vanshika and Vandana, two real sisters of village Sisoth, are making the district proud in karate sports.

Mahendragarh-Narnaul News: गांव सिसोठ की वंशिका व वंदना दो सगी बहनें कराटे खेलों में बढ़ा रही हैं जिले का गौरव

Tue, 15 Apr 2025 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Vanshika and Vandana, two real sisters of village Sisoth, are making the district proud in karate sports.
फोटो संख्या:-57 कराटे ​खिलाड़ी वंदना---ग्रामीण
मनोज राजपूत
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव सिसोठ की दो सगी बहनों ने देशभर में आयोजित कराटे की विभिन्न प्रतियोगिताओं में 22 से अधिक पदक जीतकर देशभर में जिले का गौरव बढ़ाया है। 12 वर्षीय वंशिका ने देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित प्रतियोगिताओं में कुल 11 पद जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। वहीं छोटी बहन 10 वर्षीय वंदना भी 11 पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ा चुकी है। हाल ही में दोनों बहनों ने भूटान के फुएंत्शोलिंग शहर में आयोजित प्रतियोगिता में पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
-------------
- वंशिका के नाम रही हैं यह उपलब्धियां:
12 वर्षीय वंशिका ने वर्ष 2023 में नारनौल में हुई पहली ओपन कराटे कैश प्राइज प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिलेभर में परचम लहराया था। इसके बाद जुलाई 2023 में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्वर्ण पदक जीता था। वहीं 23 जुलाई को नारनौल में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी सोना जीता था। वर्ष 2023 के दिसंबर माह में हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता में चौथा स्वर्ण पदक जीतकर सिलसिले को बरकरा रखा था। अक्तूबर 2023 में आर्म बॉक्सिंग स्पोर्ट्स एसोशिन नारनौल की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में कांस्य से संतोष करना पड़ा। वहीं वर्ष 2023 में ही अलवर राजस्थान में हुई प्रतियोगिता में रजत, प्रथम रिपब्लिक कराटे प्रतियोगिता में रजत, टीएए अंतर राज्य प्रतियोगिता में 29 सितंबर 2023 गांव बाघोत में स्वर्ण, 17 अक्टूबर 2024 बंगाल प्रतियोगिता में स्वर्ण तथा हाल ही में भूटान के फुएंत्शोलिंग शहर में छह अप्रैल को संपन्न हुई प्रतियोगिता में भी वंशिका ने रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन

--------------
- वंदना के नाम रही हैं यह उपलब्धियां:
10 वर्षीय वंदना ने वर्ष 2023 में नारनौल में हुई पहली ओपन कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। जुलाई 2023 में जिला स्तरीय कराटे ट्रायल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक का खाता खोला। वहीं 23 जुलाई को नारनौल में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी सोना जीता था। वर्ष 2023 के दिसंबर माह में हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अक्तूबर 2023 में आर्म बॉक्सिंग स्पोर्ट्स एसोशिन नारनौल की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण जीता। वहीं वर्ष 2023 में ही अलवर राजस्थान में हुई प्रतियोगिता में रजत, प्रथम रिपब्लिक कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण, टीएए अंतर राज्य प्रतियोगिता में 29 सितंबर 2023 गांव बाघोत में स्वर्ण, 17 अक्तूबर 2024 बंगाल प्रतियोगिता में स्वर्ण तथा हाल ही में भूटान के फुएंत्शोलिंग शहर में छह अप्रैल को संपन्न हुई प्रतियोगिता में भी स्ववर्ण पदक पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया था। इस प्रतियोगिता में दोनों ही बहनें शामिल हुई थी। जीतकर वापस गांव पहुंचने पर विधायक महेंद्रगढ़ कंवर सिंह यादव ने सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
- माता-पिता भी बढ़ा रहे हैं दोनों बेटियों का हौसला:

गांव सिसोठ निवासी पिता सुनील यादव व माता सविता यादव अपनी दोनों बेटियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दिन दो घंटे अभ्यास करने के साथ-साथ दोनों ही अपनी-अपनी कक्षाओं में भी अव्वल रहती हैं। कोच नीरज यादव ने बताया कि दोनों ही अपने-अपने भार वर्ग में सराहनीय प्रदर्शन कर रही हैं। लगातार इनकी उपलब्धियां भी जिले का नाम रोशन कर रही हैं।

फोटो संख्या:-57 कराटे खिलाड़ी वंदना---ग्रामीण

फोटो संख्या:-57 कराटे खिलाड़ी वंदना---ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed