{"_id":"5887a42c4f1c1bbd7ecf54c0","slug":"van-accident-one-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आने से एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़ के गंगा देवी अस्पताल के पास सोमवार शाम को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक महेंद्रगढ़ से अपने गांव वापस घर लौट रहा था।
गांव ऊंची भांडोर निवासी रोशनलाल सोमवार को किसी काम से महेंद्रगढ़ गया था। अपना काम समाप्त करने के बाद सांय करीब 5 बजे के लगभग वापस लौटते समय गंगा देवी अस्पताल के पास तेज गति में पीछे आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में उसे नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार की सुबह मृतक का यहां के नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई सीताराम के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।