{"_id":"6820f87cb0869c1aa90c38dd","slug":"valves-installed-on-open-taps-in-daugda-ahir-narnol-news-c-203-1-sroh1011-117030-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दौगड़ा अहीर में खुले नलों पर लगे वाॅल्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दौगड़ा अहीर में खुले नलों पर लगे वाॅल्व
Mon, 12 May 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 12 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- गांव दौंगड़ा अहीर में नल के वॉल्व लगाते ग्रामीण--स्रोत- ग्रामीण
कनीना। जल संकट की आशंका को देखते हुए दौगड़ा अहीर गांव में जल संरक्षण को लेकर ग्राम पंचायत ने सराहनीय कदम उठाया है। रविवार को गांव में उन स्थानों की पहचान की गई, जहां घरों के बाहर लगे नलों से पानी बहता रहता था।
ग्राम पंचायत ने ऐसे नलों पर वाॅल्व लगाए, ताकि जल की बर्बादी को रोका जा सके। इस अभियान में बबरूभान बोहरा, इंजीनियर विकास यादव, पंच राजू, सतवीर, जल स्वास्थ्य विभाग से भूपेंद्र, मोनू , लोकेश सहित अन्य ग्रामीणों ने भागीदारी की। पंचायत प्रतिनिधियों ने गांव का भ्रमण कर खुले नलों को चिह्नित किया।
बबरूभान बोहरा ने कहा कि जल ही जीवन है। आने वाले समय में जल संकट की स्थिति न उत्पन्न हो इसके लिए अभी से सतर्क रहना जरूरी है। गांव में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने का कार्य लगातार जारी रहेगा। जल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी ग्रामीणों को सरल उपायों से पानी बचाने के महत्व को समझाया। ग्रामीणों ने पंचायत के इस कदम की सराहना की और आगे भी सहयोग देने का संकल्प लिया।