{"_id":"6adf8ed45226cbceb20ca36d","slug":"valmiki-jayanti-celebrated-with-great-fervor-in-mahendragarh-striking-tableaux-featured-in-the-procession-narnol-news-c-203-1-mgh1004-131355-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनी वाल्मीकि जयंती, शोभायात्रा में दिखीं आकर्षक झांकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनी वाल्मीकि जयंती, शोभायात्रा में दिखीं आकर्षक झांकियां
विज्ञापन
फोटो संख्या:74 वाल्मीकि जयंती पर मोहल्ला वाल्मीकि में शोभा यात्रा निकालते समाज के लोग--संवाद
महेंद्रगढ़। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। प्रधान बिरमानंद ने बताया कि जयंती के मौके पर वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
यह यात्रा मोहल्ला महायचान, खटीकान सराय, मोहल्ला बास, 11 हट्टा बाजार, परशुराम चौक, बालाजी चौक, आईटीआई रोड, राव तुलाराम चौक और महाराणा प्रताप चौक से होते हुए वापस मंदिर पहुंची।
बाहर से आए कलाकारों ने धार्मिक और सांस्कृतिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां प्रस्तुत कीं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। मुख्यातिथि विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि को भारतीय साहित्य और संस्कृति में खास स्थान प्राप्त है।
विज्ञापन
उनका जीवन ज्ञान, तपस्या और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जयंती का उद्देश्य उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में समानता व भाईचारा मजबूत करना है।
इस मौके पर नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी, समाजसेवी नवीन राव, उपप्रधान सुभाष बिड़लान, सचिव कुलदीप सिंह और समिति अध्यक्ष राजपाल सिरसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
भारत विकास परिषद ने किया नमन
भारत विकास परिषद शाखा महेंद्रगढ़ ने सोमवार को वाल्मीकि मंदिर में समाज के सहयोग से जयंती मनाई। प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वरिष्ठ सदस्य रमेश टांक ने कहा कि वाल्मीकि आदिकवि हैं और उन्होंने रामायण के जरिए सत्य, धर्म, मर्यादा और कर्तव्य की शिक्षा दी, जो आज भी समाज को सही राह दिखाती है।
आर्य समाज ने किए यज्ञ और हवन
वाल्मीकि जयंती और शरद पूर्णिमा पर आदर्श कॉलोनी में पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य के निवास पर वैदिक यज्ञ हुआ। डॉ. विपिन आर्य यज्ञ पुरोहित रहे जबकि ओम प्रकाश आर्य ने ब्रह्मा के रूप में संचालन किया। वहीं मेघनवास के आर्य समाज प्रधान सुमेर सिंह आर्य ने पोती के नामकरण संस्कार और जयंती के मौके पर हवन व सत्संग कराया। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों को वाल्मीकि के सिद्धांतों पर चलते हुए सत्य के मार्ग पर रहने की शिक्षा देनी चाहिए।