फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   vactination mega driwe in narnol

तीन दिनों के दौरान जिले में लगाए जाऐंगे 65000 कोरोनारोधी टीके

Sun, 12 Sep 2021 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
vactination mega driwe in narnol
कोविड-19 की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। इस बार 13 से 15 सितंबर तक लगने वाले तीन दिवसीय मेगा कैंप शिविर के दौरान 65 हजार से अधिक कोविड-19 के टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अगर कोई भी विभाग, एनजीओ, संगठन या सभा अपने यहां टीकाकरण का कैंप लगवाना चाहती है तो वह भी 50 नागरिकों की सूची देकर कैंप लगवा सकती है।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि जिला के सभी विभागों को भी सीएमओ की ओर से कैंप लगवाने के लिए सूचित किया गया है। अगर कोई भी विभाग अपने कार्यालय में कैंप लगवाना चाहता है तो उसे भी 50 नागरिकों की सूची मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजनी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के दिशा निर्देश पर इस बार इन 3 दिनों में 65 हजार से अधिक टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में सभी तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने लोगों से आह्वान किया कि वे इस तीन दिवसीय कैंप में पहुंच कर टीका जरूर लगवाएं। जिन्होंने पहला टीका लगवा लिया है वे भी दूसरा टीका जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि यह टीका लगने के बाद कोविड-19 के खिलाफ शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। अगर दोबारा से कोरोनावायरस हो भी जाता है तो शरीर पर इतना गंभीर असर नहीं करता।
इसके अलावा उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर जाते समय पूरी सावधानी बरतें। अपने मुंह पर मास्क जरूर लगाएं तथा बार-बार हाथ और मुंह को धोते रहें। सामाजिक दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में हम सभी को सभी एतिहात बरतते रहें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इस तीन दिवसीय मेगा टीकाकरण कैंप में बड़े स्तर पर टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला के सभी पीएचसी व सीएचसी तथा नागरिक अस्पतालों में यह कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि जिला में अभी तक 4.43 लाख नागरिकों ने पहला टीका तथा 1.58 हजार नागरिकों ने तीसरा टीका लगवाया है जिला में अभी तक कोविड-19 के कुल 6 लाख से अधिक टीके प्रयोग किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि यह अभियान चलाने के लिए गत दिवस सभी चिकित्सा अधिकारियों तथा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक भी की है तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। राज्य सरकार टीकाकरण अभियान को लेकर पूरी तरह से सजग है खुद स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज हर सप्ताह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिशा निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed