{"_id":"6090379c8ebc3e246a000b0f","slug":"vacintion-in-mohindergarh-narnol-news-rtk6070673146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 12 केंद्रों पर 1764 युवाओं को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 12 केंद्रों पर 1764 युवाओं को लगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। जिले में सोमवार को 18 से 44 साल के युवाओं को कोरोना वैक्सीन लगाने का उत्साह दिखाई दिया। वैक्सीन के पहले दिन लक्ष्य से ज्यादा वैक्सीन लगी। नागरिक अस्पताल नारनौल सहित 12 केंद्रों पर सोमवार को 18+ वाले लोगों को टीका लगाया गया।
टीकाकरण कार्य पहले एक मई को होना था, लेकिन टीके नहीं मिलने से 1 की बजाय 2 मई से जिले में दो सेंटरों पर 87 युवाओं को टीका लगाने का काम शुरू हुआ था। सोमवार को नागरिक अस्पताल नारनौल समेत 12 केंद्रों पर वैक्सीन लगाने का काम शुरू हुआ। इन केंद्रों पर 1500 युवाओं को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन लक्ष्य से ज्यादा कुल 1764 युवाओं का टीकाकरण किया गया। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में नारनौल सेंटर में 195, दौचाना सेंटर में 170, नांगल चौधरी में 159, अटेली में 167, सीहमा में 86, बाछौद में 83, कनीना में 178, सेहलंग में 48, धनौंदा में 65, नांगल सिरोही में 174, महेंद्रगढ़ में 169, सतनाली में 170 युवाओं को टीका लगाया गया।
युवाओं में दिखा वैक्सीनेशन को लेकर उत्साह
जिला नागरिक अस्पताल नारनौल में सुबह नौ बजे वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हुआ। सुबह से ही कई युवा वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। सुबह 2 बजे तक 195 युवाओं को वैक्सीन लगाई गई थी। कई युवा बिना रजिस्ट्रेशन के वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे, लेकिन विभाग ने उन्हें वैक्सीन नहीं लगाई। टीकाकरण करवाने के लिए आते समय आधार कार्ड अपने साथ जरूर लेकर आएं।