{"_id":"670d634574da6532cf0d800f","slug":"use-better-tools-in-research-prof-tankeshwar-kumar-narnol-news-c-203-1-sroh1011-112706-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोध में करें बेहतर टूल्स का प्रयोग : प्रो. टंकेश्वर कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोध में करें बेहतर टूल्स का प्रयोग : प्रो. टंकेश्वर कुमार
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में सोमवार को कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने सामाजिक विज्ञान संकाय सदस्यों के लिए दक्षता निर्माण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से 25 अक्तूबर तक आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम भारतीय सामाजिक अनुसंधान परिषद दिल्ली द्वारा प्रायोजित है।
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आयोजकों को बधाई दी। उद्घाटन सत्र में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की प्रो. शालिनी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि हकेंवि हर क्षेत्र में बेहतर कर रहा है। विश्वविद्यालय में 85 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित हैं। साथ ही हम शोध और नवाचार में लगातार बेहतर कर रहे हैं। कुलपति के कहा कि गुणवत्तापूर्ण व समाजोपयोगी शोध के लिए नए-नए टूल्स का प्रयोग करें। इससे समाज की समस्याओं के समाधान करने में मदद मिले और समाज की उन्नति और कल्याण की तरफ ले जाए। उन्होंने कहा कि आज के समय वहीं शिक्षक कामयाब होगा जो शोध नवाचार में बेहतर करने के साथ ही स्वयं को अपडेट रखेगा। कुलपति ने कहा कि आज का समय तकनीक का है और तकनीक में भी शोध से संबंधित 35 से ज्यादा साॅफ्टवेयर हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की प्रो. शालिनी सिंह ने कहा कि हमें आज के समय में व्यवहार से संबंधित शोध करने चाहिए और शोध करते समय हमें मानवीय मूल्यों का सदैव ध्यान रखना चाहिए।
कोर्स के निदेशक डाॅ. प्रवीण कुमार, सहायक निदेशक डाॅ. कुमार पी ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से 30 सहायक प्रो. प्रतिभागिता कर रहे हैं। इनमें 10 हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय से, 10 हरियाणा राज्य के अन्य संस्थानों से और 10 सहायक प्रो. देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभागिता कर रहे हैं। स्कूल आफ एजुकेशन एंड स्पोर्टस के डीन प्रो. रविंद्रपाल अहलावत ने कहा कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न आवश्यक संसाधन मौजूद है। प्रो. जेपी भुक्कर ने कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत देश के विभिन्न हिस्सों से 18 विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे।